भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के 2026-27 घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। इस बार का होम सीजन काफी व्यस्त और रोमांचक रहने वाला है, जिसमें चार बड़ी टीमें- वेस्टइंडीज,श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आएंगे।
इस पूरे सीजन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो देश के 17 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। इससे देशभर के क्रिकेट फैंस को लाइव मैच देखने का मौका मिलेगा।
वेस्टइंडीज दौरे से होगी होम सीजन की शुरुआत
सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के भारत दौरे के साथ होगी। इस दौरे में 3 वनडे और पांच टी20 खेले जाएंगे। वनडे तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। इसके बाद टी20 सीरीज लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेली जाएगी।
वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका भारत आएगा
इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका की क्रिकेट टीम भारत आएगी। इस दौरे में 3 वनडे और तीन टी20 होंगे। वनडे दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में आयोजित होंगे।
2027 की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से होगी
नए साल की शुरुआत में, जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे में 3 वनडे खेले जाएंगे, जो कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित होंगे।
भारत 2027 में करेगा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की मेजबानी
इस होम सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज होगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 21 जनवरी 2027 से नागपुर में शुरू होगी। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेली जाएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला हमेशा से हाई वोल्टेज रहा है और इस बार भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
कुल मिलाकर, 2026-27 का होम सीजन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास रहने वाला। अलग-अलग फॉर्मेट के मैचों के साथ फैंस को हर तरह का क्रिकेट देखने को मिलेगा। खासकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
WEST INDIES TOUR OF INDIA
27-9-26- पहला वनडे- त्रिवेंद्रम
30-9-26- दूसरा वनडे- गुवाहाटी
3-10-26- तीसरा वनडे- न्यू चंडीगढ़
6-10-26- पहला टी20-लखनऊ
9-10-26- दूसरा टी20-रांची
11-10-26-तीसरा टी20-इंदौर
14-10-26-चौथा टी20- हैदराबाद
17-10-26-पांचवां टी20- बेंगलुरु
SRI LANKA TOUR OF INDIA
13-12-26-पहला वनडे-दिल्ली
16-12-26-दूसरा वनडे-बेंगलुरु
19-12-26-तीसरा वनडे-अहमदाबाद
22-12-26-पहला टी20-राजकोट
24-12-26-दूसरा टी20-कटक
27-12-26-तीसरा टी20-पुणे
ZIMBABWE TOUR OF INDIA
3-1-27- पहला वनडे-कोलकाता
6-1-27-दूसरा वनडे- हैदराबाद
9-1-27- तीसरा वनडे-मुंबई
AUSTRALIA TOUR OF INDIA (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027)
पहला टेस्ट- 21 से 25 जनवरी 2027- नागपुर
दूसरा टेस्ट- 29 जनवरी से 2 फरवरी-चेन्नई
तीसरा टेस्ट-11 फरवरी से 15 फरवरी- गुवाहाटी
चौथा टेस्ट- 19 फरवरी से 23 फरवरी-रांची
पांचवां टेस्ट- 27 फरवरी से 3 मार्च- अहमदाबाद