SL vs NZ 1st Test Day 2 Highlights: श्रीलंका के नहले पर न्यूजीलैंड का दहला, गॉल टेस्ट में कीवी टीम महज 50 रन पीछे

Sri Lanka vs New Zealand 1st Test day 2 live score
X
Sri Lanka vs New Zealand 1st Test day 2 live score
Sri Lanka vs New Zealand 1 Day Highlights: न्यूजीलैंड ने गॉल टेस्ट के दूसरे दिन 255 रन बना लिए हैं। कीवी टीम श्रीलंका से अब महज 50 रन पीछे है।

Sri Lanka vs New Zealand 1st Test Day 2 Highlights: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गॉल में पहला टेस्ट खेला जा रहा। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं। वह कीवी टीम श्रीलंका के 302 रन से 50 रन से पीछे है। टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। केन विलियम्सन 55 रन, रचिन रवींद्र ने 39 रन बनाए। डेरिल मिचेल 41 और टॉम बंडल 18 रन बनाकर नाबाद हैं।

पहले दिन श्रीलंका ने 7 विकेट पर 302 रन बनाए थे। कामिंदु मेंडिस ने 114 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 50 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से विलियम ओर राउरके ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए थे और वहीं, ग्लेन फिलिप्स को भी 2 सफलता मिली थी।

गुरुवार को इस टेस्ट के दूसरे दिन कल के स्कोर में महज 3 रन और जोड़कर श्रीलंका ऑल आउट हो गया। न्यूजीलैंड की तरफ से विलियम ओ राउरके ने पांच विकेट झटके। दूसरे दिन गिरे तीन में से 2 विकेट विलियम ने लिए जबकि एक सफलता एजाज पटेल के खाते में आई। न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे ने पारी की शुरुआत की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story