haribhoomi hindi news

LIVERR vs MI: मुंबई-राजस्थान मैच में बारिश के कारण देरी, 8:40 बजे से ओवर कम होंगे

RR vs MI: मुंबई-राजस्थान मैच में बारिश के कारण देरी, 8:40 बजे से ओवर कम होंगे

RR vs MI IPL 2026 Live updates: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाला मुकाबला शुरू होने से पहले ही मौसम ने खेल बिगाड़ दिया। बारिश की वजह से अबतक टॉस भी नहीं हो पाया है। रात 8.40 बजे ओवर में कटौती शुरू हो जाएगी। एक दिन पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच का मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था।  

राजस्थान ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं जबकि मुंबई ने अबतक खेले 2 मुकाबले में से एक में जीत हासिल की है जबकि एक में हार मिली है। 

मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। वे पिछला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे और इस वजह से टीम कॉ़म्बिनेशन में बदलाव करना पड़ा था और इसी वजह से हार का सामना करना पड़ा था। 

20:40 PM(20 minutes ago )

RR vs MI Live updates: बारिश के कारण अबतक टॉस नहीं

Posted by: सौरभ मिश्रा

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में रात 8.40 बजे के बाद से ओवर में कटौती शुरू हो जाएगी। लोकल टाइम रात 10:50 बजे (अब से दो घंटे और 20 मिनट बाद) पांच-पांच ओवर के मैच के शुरू होने का कट-ऑफ टाइम है।

20:39 PM(22 minutes ago )

अब तक के ताजा अपडेट 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी
  • 7:45 बजे: फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई है। स्क्वायर को कवर किया गया है, लेकिन पूरा मैदान अभी खुला है। सुपर-सॉपर लगातार आउटफील्ड सुखाने में लगा है।
  • 7:18 बजे: कवर हटाए जाने लगे थे और RR मैनेजमेंट कप्तान रियान पराग के साथ मैदान का जायजा लेने पहुंचा।
  • 7 बजे: अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मैच में और देरी तय लग रही है।

राजस्थान रॉयल्स के कुछ खिलाड़ी जैसे यशस्वी जायसवाल ड्रेसिंग रूम में आराम करते नजर आए, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल मैदान से दूर है।

20:36 PM(25 minutes ago )

वैभव vs बुमराह: सबकी नजरें टिकीं

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

20:30 PM(30 minutes ago )

गुवाहाटी में ऑरेंज अलर्ट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

असम की राजधानी गुवाहाटी में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। AccuWeather के मुताबिक शाम 4:40 बजे से 7:35 बजे तक तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की आशंका जताई गई थी।
IMD ने भी आसपास के जिलों- बाजाली, बक्सा, चिरांग, दरांग, कामरूप, कामरूप मेट्रो, मोरीगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर और उदलगुरी में बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट दिया है।

20:28 PM(33 minutes ago )

आईपीएल में RR-MI के कुछ दिलचस्प आंकड़े

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी
  • RR ने आठवीं बार सीजन के पहले दो मैच जीते हैं- ये IPL इतिहास में सबसे ज्यादा है।
  • MI का घर से बाहर (अवे) का रिकॉर्ड 2023 से खराब रहा है- 24 में से सिर्फ 9 जीत।
  • 180 या उससे कम स्कोर डिफेंड करते हुए MI ने 25 में सिर्फ 4 मैच जीते हैं।

20:25 PM(36 minutes ago )

हेड-टू-हेड में कौन आगे?

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

RR और MI के बीच मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है।

कुल रिकॉर्ड: MI 16 – RR 14
2021 के बाद: MI ने 8 में से 5 मैच जीते हैं

18:57 PM(2 hours ago )

RR vs MI Live updates: आईपीएल में आज मुंबई और राजस्थान की टक्कर

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। ये मैच गुवाहाटी में खेला जाना है, जहां बारिश हो रही है। 

7