RR vs GT: 6 4 6 4 4 6=30 रन, सीजन का सबसे महंगा ओवर; 14 साल के वैभव ने जन्नत की उधेड़ दी बखियां 

14 year old Vaibhav scored 30 runs in one over, 6 4 6 4 4 6 the most expensive over of the season
X
6 4 6 4 4 6=30 रन, सीजन का सबसे महंगा ओवर; 14 साल के वैभव ने जन्नत की उखेड़ दी बखियां
RR vs GT: आईपीएल 2025 का 47वां मैच ऐतिहासिक बन गया। इस मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। 17 गेंद में फिफ्टी, 35 गेंद में सेंचुरी। करीम जन्नत के एक ओवर में 30 रन कूटे।

RR vs GT: आईपीएल 2025 का 47वां मैच ऐतिहासिक बन गया। इस मैच में14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। सोमवार को जयपुर SMS स्टेडियम में वैभव नाम का एक ऐसा तूफान आया कि गुजरात की गेंदबाजी तहस-नहस हो गई। वैभव ने हर गेंदबाज की जमकर कुटाई की। इशांत शर्मा के एक ओवर में जहां 28 रन कूटे वहीं करीम जन्नत के एक ओवर में 30 रन कूटे। यह इस सीजन का सबसे महंगा ओवर रहा। इसमें वैभव ने तीन चौके और तीन छक्के जड़े।

14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उल्लेखनीय छाप छोड़ी है। वैभव आईपीएल में अर्धशतक और शतक लगाने के मामले में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए। इसके साथ ही वर्ल्ड क्रिकेट में उनकी चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिभा को जमकर सराहा जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में शानदार शतक लगाया। महज 35 गेंद में उन्होंने शतक जड़ा। इसमें उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाए। इससे पहले वैभव ने 17 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वैभव ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए। टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसके अलावा आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं। उनके नाम पर 30 गेंद पर शतक का रिकॉर्ड दर्ज है। वैभव ने यूनुस पठान के दूसरे सबसे तेज 37 गेंद में शतक के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने वैभव को 101 रन पर क्लीन बोल्ड किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story