Rishabh Pant: ऋषभ पंत तीसरे दिन विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरे, जानें चोट को लेकर लेटेस्ट अपडेट

Rishabh pant injury update
X
Rishabh pant injury update
Rishabh Pant injury update: ऋषभ पंत बेंगलुरू टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरे। उनके स्थान पर ध्रुव जरेल जिम्मेदारी संभाल रहे। पंत को दूसरे दिन विकेटकीपिंग के दौरान दाएं घुटने पर बॉल लग गई थी। जानिए उनकी चोट को लेकर बीसीसीआई ने क्या अपडेट दिया।

Rishabh Pant injury update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बैंगलुरू टेस्ट का शुक्रवार को तीसरा दिन है। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारत को झटका लग गया। ऋषभ पंत तीसरे दिन विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरे हैं। उनके स्थान पर ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे।

बीसीसीआई ने मैच शुरू होने से पहले पंत की चोट को लेकर अपडेट जारी किया। बोर्ड ने कहा कि पंत तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम की उनकी प्रोग्रेस पर नजर है।

ऋषभ पंत को बैंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को विकेटकीपिंग के दौरान दाएं घुटने में चोट लग गई थी। ये वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 37वें ओवर में हुआ था। रवींद्र जडेजा की तेजी से घूमती गेंद को डेवोन कॉनवे भांप नहीं पाए थे और पंत भी गच्चा खा गए थे। इसके बाद गेंद उनके दाएं घुटने पर जा लगी थी। इसके बाद पंत फौरन जमीन पर गिर गए थे और दर्द से तड़प रहे थे। पंत को कराहते देख भारतीय फीजियो मैदान में आए और उन्होंने पंत को आराम पहुंचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन, पंत अपने पैरों पर खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद साथी खिलाड़ियों के कंधों के सहारे पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा था और उनके स्थान पर ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग के लिए उतरे थे।

दरअसल, पंत के उसी दाएं घुटने में चोट लगी है, जिसकी सड़क हादसे के बाद सर्जरी हुई थी। दूसरे दिन के खेल के अंत में, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के बारे में बात की। भारतीय कप्तान ने कहा, "पंत को उस जगह पर चोट लगी है, जहां उनकी सर्जरी हुई थी और उनकी मांसपेशियां थोड़ी कोमल थीं। दुर्भाग्य से, गेंद सीधा घुटने पर लगी, जिस पैर की सर्जरी हुई थी। इसलिए, उस पर थोड़ी सूजन आ गई है। इस समय मांसपेशियां थोड़ी कोमल हैं। इसी वजह से हमने उन्हें एहतियातन मैदान से बाहर ले जाने का फैसला लिया।"

पंत की चोट को लेकर चिंता इस बात से और बढ़ जाती है कि वह हाल ही में 2022 में एक गंभीर कार दुर्घटना में लगी चोट के बाद 14 महीने की रिहैब के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे हैं। पंत घुटने की चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत थी। उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, जिससे भारतीय खेमे के लिए यह नया झटका और भी निराशाजनक हो गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story