Ricky Ponting: रिकी पोंटिंग बने इस IPL टीम के हेड कोच, 4 साल में फ्रेंचाइजी ने बदला तीसरी बार कोच

Ricky Ponting Punjab kings head coach
X
Ricky Ponting Punjab kings head coach
Ricky Ponting IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के हेड कोच बन गए हैं। इससे पहले सात साल तक पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच थे।

Ricky Ponting IPL 2025: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को अपना हेड कोच बनाया है। पोंटिंग पिछले 7 साल तक दिल्ली कैपिटल्स के कोच थे और दो महीने पहले ही पोंटिंग इस फ्रेंचाइजी से अलग हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के साथ एक साल से अधिक का करार दिया है और वो अपने कोचिंग स्टाफ का खुद चयन करेंगे।फ़िलहाल पंजाब के कोचिंग स्टाफ़ में ट्रेवर बेलिस (मुख्य कोच), संजय बांगर (क्रिकेट सुधार प्रमुख), चार्ल लैंग्वेल्ट (तेज़ गेंदबाज़ी कोच) और सुनील जोशी (स्पिन गेंदबाज़ी कोच) हैं। अब देखना होगा कि इन्हें पोंटिंग की नई टीम में जगह मिलती है या नहीं।

PBKS आईपीएल 2024 में 9वें स्थान पर रही थी। 2014 से पंजाब किंग्स प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर पाई है। पोंटिंग की पहली चुनौती उन खिलाड़ियों का सेलेक्शन करना होगा, जो इस साल बड़ी नीलामी से पहले रिटेन किए जाएंगे। इसके बाद मेगा ऑक्शन उनकी दूसरी चुनौती होगी। शिखर धवन के संन्यास के बाद कप्तान का चुनाव भी पोंटिंग के लिए एक और सिरदर्द होगा।

पिछले साल हर्षल पटेल, शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। वहीं पंजाब के पास जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर जैसे भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि सैम करेन, लियाम लिविंगस्टन, जॉनी बेयरस्टो और कैगिसो रबाडा जैसे विदेशी खिलाड़ी भी हैं।

पोटिंग दिल्ली कैपिटल्स से पहले मुंबई इंडियन (Mumbai Indians) के साथ 2013 से 2016 के बीच सलाहकार और फिर हेड कोच के रूप में जुड़े थे।

पोंटिंग 2008 में ओपनिंग सीजन से ही आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। पहले कोलकाता नाइट राइडर्स में एक खिलाड़ी के रूप में और उसके बाद मुंबई इंडियंस में, जहां उन्होंने 2013 सीजन के बीच में कप्तानी छोड़ दी थी, जिससे रोहित शर्मा के कप्तानी संभालने का रास्ता साफ हो गया था। उसी वर्ष मुंबई ने खिताब जीता था। पोंटिंग 2014 में सलाहकार की भूमिका में बने रहे और फिर 2015 और 2016 में दो सीजन के लिए मुख्य कोच के रूप में काम किया।

2018 में, पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। दिल्ली ने 2019 और 2021 के बीच लगातार तीन सीज़न के लिए प्लेऑफ़ में जगह बनाई। इस अवधि के दौरान 2020 में पहले आईपीएल फ़ाइनल के लिए इस फ्रेंचाइजी ने क्वालीफाई किया। इस साल जुलाई में कैपिटल्स के साथ अपना जुड़ाव समाप्त करने के बाद, पोंटिंग मेजर लीग क्रिकेट के 2024 सीज़न में वाशिंगटन फ़्रीडम के खिताब जीतने वाले अभियान के दौरान मुख्य कोच थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story