PCB ने शान मसूद को टेस्ट कप्तान बनाए रखने का फैसला किया। सरफराज अहमद को रेड-बॉल हेड कोच बनाए जाने की संभावना। बांग्लादेश सीरीज से शुरू होगा पाकिस्तान का नया WTC अभियान।

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक,टीम के हालिया खराब प्रदर्शन के बावजूद शान मसूदको टेस्ट कप्तान बनाए रखा जाएगा। वहीं पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को रेड-बॉल फॉर्मेट का हेड कोच बनाया जा सकता ।

यह फैसला ऐसे समय में लिया जा रहा है, जब पाकिस्तान टीम नए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की शुरुआत करने जा रहा। टीम 8 मई से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी। ऐसे में बोर्ड स्थिरता बनाए रखना चाहता है, ताकि टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके।

शान मसूद बने रहेंगे टेस्ट कप्तान
शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से निराशाजनक रहा है। टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3-0 से करारी हार झेलनी पड़ी जबकि साउथ अफ्रीका में 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी। हालांकि घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की जीत टीम के लिए राहत लेकर आई थी। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-1 की बराबरी ने टीम की अस्थिरता को उजागर किया।

अहमद बन सकते टेस्ट कोच
कोचिंग सेटअप में बदलाव की बात करें तो सरफराज अहमद, मौजूदा कोच अज़हर महमूद की जगह ले सकते। माना जा रहा है कि यह फैसला टीम मैनेजमेंट और कप्तान के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए लिया जा रहा है। सरफराज और मसूद के बीच अच्छी समझ होने की वजह से बोर्ड इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि माइक हेसन को सभी फॉर्मेट का हेड कोच बनाने का प्रस्ताव रखा गया थालेकिन इसे बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और चयन समिति ने मंजूरी नहीं दी।

आने वाले WTC साइकिल में पाकिस्तान को बांग्लादेश के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में टीम के लिए यह एक अहम मौका होगा खुद को साबित करने का।बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान जल्द होने की संभावना है। युवा ओपनर आजान अवैस घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

इस बीच लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में रेड-बॉल कैंप भी चल रहा है, जहां सरफराज अहमद और कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं। साफ है कि पाकिस्तान टीम टेस्ट क्रिकेट में नई शुरुआत की तैयारी कर रही है और बोर्ड स्थिरता के जरिए बेहतर नतीजे हासिल करना चाहता है।