haribhoomi hindi news

IPL 2026: लखनऊ पर भारी पड़े बेंगलुरु के शेर, 5 विकेट से जीत के साथ टॉप पर पहुंचा RCB

IPL 2026: लखनऊ पर भारी पड़े बेंगलुरु के शेर, 5 विकेट से जीत के साथ टॉप पर पहुंचा RCB

IPL 2026, RCB vs LSG: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का विजय रथ थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार, 15 अप्रैल को खेले गए रोमांचक मुकाबले में RCB ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। विराट कोहली की शानदार फॉर्म और टीम के सामूहिक प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरु अब इस सीजन की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी है।

15.1 ओवर में ही खत्म किया खेल

घरेलू मैदान पर खेलते हुए RCB के सामने 147 रनों का लक्ष्य था। बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए इस लक्ष्य को महज 15.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस बड़ी जीत का फायदा टीम के नेट रन रेट (NRR) को मिला है।

RCB की स्थिति: 5 मैच, 4 जीत, 8 अंक (NRR में सुधार के साथ नंबर 1)

राजस्थान रॉयल्स: 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसकी।

पंजाब किंग्स: तीसरे स्थान पर मौजूद, लेकिन अगले मैच में वापसी की उम्मीद।

विराट कोहली के पास 'ऑरेंज कैप'

इस मैच में एक बार फिर 'किंग कोहली' का बल्ला जमकर बोला। विराट ने 34 गेंदों में 49 रनों की सधी हुई पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (Playing XI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिक सलाम डार।

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिगवेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।

23:28 PM(2 hours ago )

बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

Posted by: सुमित कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर जमकर गरजा; उन्होंने अपनी शानदार पारी के दम पर न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि ऑरेंज कैप की रेस में भी सबको पछाड़कर नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है। कोहली के इस प्रचंड फॉर्म और बेंगलुरु की आक्रामक जीत ने विरोधी टीमों की नींद उड़ा दी है। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ RCB अब पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है, जिससे साफ है कि इस सीजन 'किंग कोहली' और उनकी टीम रुकने के मूड में नहीं है।

19:21 PM(6 hours ago )

कप्तानों ने क्या कहा?

Posted by: Vishal

ऋषभ पंत (LSG): "हम काफी कॉन्फिडेंट हैं। यह एक अच्छी बैटिंग पिच है। हम ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहते, बस अपनी टीम पर भरोसा है। हम वही टीम खिला रहे हैं।"

रजत पाटीदार (RCB): "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सतह अच्छी है और हम इसका फायदा उठाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाना चाहते हैं। हेजलवुड की वापसी से हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत हुआ है।"

19:20 PM(6 hours ago )

RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

Posted by: Vishal

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाटीदार ने पिच की स्थिति को देखते हुए और लक्ष्य का पीछा करने की रणनीति के साथ यह निर्णय लिया।

7