haribhoomi hindi news

LIVEPBKS vs GT Score: गुजरात का पावरप्ले में स्कोर-53/1, साई सुदर्शन आउट

PBKS vs GT Score: गुजरात का पावरप्ले में स्कोर-53/1, साई सुदर्शन आउट

PBKS vs GT Live Score Today Match Updates: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स का सामना मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से हो रहा। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने पहले 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं जबकि साई सुदर्श 13 रन बनाकर आउट हुए। 

पंजाब की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में जबकि गुजरात की कप्तानी पंजाबी पुत्तर शुभमन गिल कर रहे। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए ये सीजन टी20 फॉर्मेट में खुद को साबित करने का है। 

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के धुंआधार अंदाज में बल्लेबाजी की वजह से शुभमन गिल को टी20 विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिली थी। वहीं, श्रेयस भी चोट और प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टी20 टीम से बाहर ही चल रहे। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में अपने प्रदर्शन से दोबारा टी20 सेटअप में लौटने की उम्मीद कर रहे होंगे। 

पिछले सीजन में पंजाब ने फाइनल खेला था जबकि गुजरात ने भी प्लेऑफ का टिकट कटाता था। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अबतक 6 मैच खेले गए हैं और दोनों ने तीन-तीन जीते हैं। 

20:02 PM(11 minutes ago )

PBKS vs GT IPL 2026 Live: गुजरात का पावरप्ले में स्कोर-54/1

Posted by: सौरभ मिश्रा

गुजरात ने पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। साई सुदर्शन 13 रन बनाकर आउट हुए हैं। 

19:52 PM(20 minutes ago )

गुजरात को लगा पहला झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

गुजरात टाइटन्स को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। मार्को ने साई सुदर्शन को  13 रन पर पवेलियन भेजा।  स्कोर- 38/1 (4.2)

18:21 PM(2 hours ago )

PBKS vs GT IPL 2026 Live: आईपीएल में आज पंजाब की गुजरात से टक्कर

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स की मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस से टक्कर है। पिछले सीजन में पंजाब ने फाइनल खेला था। 

7