ms dhoni selfie with fan: महेंद्र सिंह धोनी फिर से दिल जीतने में सफल रहें। इस बार न सिर्फ मैदान पर, बल्कि मैदान के बाहर भी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें CSK के कप्तान एमएस धोनी एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठी एक महिला फैन के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे।

धोनी जब एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तब सुरक्षा घेरा उनके चारों ओर था। इसी दौरान उन्होंने फैन को देखा, खुद रुक गए, सिक्योरिटी को पीछे किया और सीधे महिला फैन के पास पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ फैन से बात की, बल्कि उसका मोबाइल लेकर खुद सेल्फी भी ली। ये पल देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर इस वीडियो की जमकर तारीफ हो रही।

धोनी का यह जेस्चर एक बार फिर साबित करता है कि वो सिर्फ एक बड़े खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक बड़े इंसान भी हैं। रांची की गलियों में बाइक चलाते, पुराने कारों में घूमते या फैंस के साथ फोटो खिंचवाते धोनी का ये साइड फैंस को बेहद पसंद आता है। इस वीडियो के कुछ ही दिन बाद धोनी ने मैदान पर भी अपनी पुरानी झलक दिखाई। 

इससे पहले, लखनऊ के में CSK ने LSG को हराकर इस सीज़न की दूसरी जीत दर्ज की। धोनी ने विकेट के पीछे कमाल की फुर्ती दिखाई और फिर बल्ले से 11 गेंदों में 26 रन की तूफानी पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। IPL इतिहास में यह पहली बार हुआ कि 43 साल के धोनी को 2018 के बाद यह अवॉर्ड मिला। CSK इस जीत के बाद अब 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। टीम अभी भी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है, लेकिन धोनी की मौजूदगी ही फैन्स को उम्मीद दे रही है।