ऑपरेशन सिंदूर का IPL पर असर: धर्मशाला एयरपोर्ट बंद, मुंबई इंडियंस कैसे पहुंचेगी यहां? पंजाब से 3 दिन बाद खेलना है मैच

mi ipl 2025 next match
X
mi ipl 2025 next match
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों के एयरपोर्ट्स बंद कर दिए गए हैं। 3 दिन बाद मुंबई इंडियंस को धर्मशाला में पंजाब किंग्स से भिड़ना है और यहां का एयरपोर्ट बंद है। ऐसे में मुंबई को सड़क मार्ग से धर्मशाला पहुंचना पड़ सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर का IPL पर असर: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर चलाने के बाद देश की सुरक्षा को देखते हुए कई सीमावर्ती राज्यों के कई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इसका सीधा असर IPL 2025 पर भी देखने को मिल सकता है। खासकर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 11 मई (रविवार) को धर्मशाला में होने वाले मुकाबले पर।

धर्मशाला और चंडीगढ़ एयरपोर्ट फिलहाल बंद हैं, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस को अब दिल्ली एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा करीब 470 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ सकता है। इस सफर में टीम को करीब 9 घंटे लग सकते हैं।

BCCI सूत्र ने बताया, 'दो टीमें पहले से ही धर्मशाला में हैं लेकिन मुंबई को आने में परेशानी हो सकती है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी बंद है, इसलिए दिल्ली से ही आना इकलौता विकल्प है। हम सरकार की एडवाइजरी पर नजर बनाए हुए हैं।'

ऑपरेशन सिंदूर क्यों?
यह ऑपरेशन पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें 9 टेरर कैंप को निशाना बनाया गया। इसके बाद से सीमा पर सुरक्षा और सख्ती बढ़ा दी गई है।

प्लेऑफ की रेस में है MI
मुंबई इंडियंस ने लगातार 6 मैच जीतकर जबरदस्त वापसी की, लेकिन गुजरात टाइटंस से मिली हार ने उनकी प्लेऑफ की राह थोड़ी कठिन कर दी है। टीम के नाम फिलहाल 12 मैचों में 14 अंक हैं और दो मैच बाकी हैं। अगर MI दोनों मुकाबले जीतती है, तो प्लेऑफ में जगह तय हो जाएगी। एक मैच हारने पर कोलकाता नाइट राइडर्स उसे पीछे छोड़ सकती है। दोनों मैच हारने पर MI का सफर खत्म हो जाएगा।

ऐसे में आने वाले दिनों में न सिर्फ मैदान पर, बल्कि सफर के दौरान भी मुंबई इंडियंस की असली परीक्षा होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story