ms dhoni: 'धोनी का वक्त खत्म हो गया..मान लें, अब कॉमेंट्री करें...' CSK के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

ms dhoni csk
X
ms dhoni csk
matthew hayden on ms dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में कॉमेंट्री कर रहे दिग्गज मैथ्यू हेडन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट छोड़कर अब कमेंट्री में आ जाना चाहिए।

matthew hayden on ms dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मैथ्यू हेडन ने अपने पुराने साथी एमएस धोनी को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि धोनी का क्रिकेट करियर अब खत्म हो गया है और उन्हें इसे स्वीकार कर लेना चाहिए, वरना यह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए नुकसानदेह हो सकता है। हेडन का यह बयान शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई की 25 रन से हार के बाद आया।

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में धोनी ने 26 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। लेकिन इस पारी के दौरान उनकी धीमी बल्लेबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी। उन्होंने 6 गेंदें डॉट खेलीं और रन गति पर असर डाला।

हेडन, जो उस वक्त कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे, ने कहा, 'धोनी को अब हमारे कमेंट्री बॉक्स में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने क्रिकेट खो दिया है। अब उनके लिए समय खत्म हो गया है। उन्हें यह सच स्वीकार कर लेना चाहिए, इससे पहले कि CSK को और नुकसान हो।' हालांकि इस टिप्पणी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन क्रिकेट फैंस के बीच यह चर्चा जोरों पर है।

धोनी का IPL 2025 में अब तक प्रदर्शन औसत रहा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 0 नाबाद, रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 30 नाबाद, राजस्थान के खिलाफ 16 रन और दिल्ली के खिलाफ 30 नाबाद बनाए हैं। सीजन की शुरुआत में धोनी को नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते देखा गया, जिस पर भी सवाल उठे थे।

CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इन चर्चाओं को विराम देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि धोनी अब भी मजबूत हैं। मैं उनसे रिटायरमेंट को लेकर सवाल नहीं करता। मुझे उनके साथ काम करना पसंद है। यह सवाल आप लोग पूछते हैं, मैं नहीं।

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में धोनी के माता-पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे, जिससे रिटायरमेंट की अटकलें और तेज हो गईं। लेकिन फ्लेमिंग ने साफ कर दिया कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story