A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Ranji Trophy Record : रणजी ट्रॉफी 2024 के प्लेट ग्रुप में गोवा और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इतिहास रचा गया है। गोवा के बल्लेबाजों कश्यप बाकले और स्नेहल कौथानकर ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 606 रन की साझेदारी की। ये रणजी ट्रॉफी इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इस दौरान दोनों ने ही बल्लेबाजों ने तिहरे शतक ठोके। कश्यप बाकले 300 और स्नेहल 314 रन पर नाबाद लौटे। गोवा ने अपनी पहली पारी 727/2 रन के स्कोर पर घोषित कर दी।
गोवा ने 727 रन 92 ओवर में बनाए। यानी प्रति ओवर गोवा ने 8 रन ठोके। ये भी एक रिकॉर्ड है। कश्यप बाकले ने अपनी नाबाद 300 रन की पारी में 39 चौके और 2 छक्के मारे। उन्होंने महज 269 गेंद में इतने रन जोड़े जबकि स्नेहल ने 215 गेंद में नाबाद 314 रन कूटे। उन्होंने अपनी इस पारी में 45 चौके और 4 छक्के मारे। इन दोनों बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 89 चौके और 6 छक्के मारे।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने 360 दिन बाद वापसी करते ही बरपाया कहर, लगाया विकेटों का चौका, MP ने 61 रन में गंवाए 9 विकेट
29 साल के कौथांकर ने पिछले सप्ताह मिजोरम के खिलाफ 250 रन के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया और अरुणाचल के कमजोर आक्रमण के खिलाफ केवल 205 गेंदों में अपना पहला तिहरा शतक पूरा किया। 43 चौकों और चार छक्कों की मदद से कौथांकर ने दूसरे दिन लंच तक 305 रन बनाए। ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी भी भारतीय का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक है। वहीं, पहला फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे बाकले ने भी तीसरा सबसे तेज तिहरा शतक ठोका है। बाकले ने 269 गेंद में अपना तिहरा शतक पूरा किया।
पिछले साल अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही हैदराबाद के बैटर तन्मय अग्रवाल ने भी ऐसा ही कमाल दिखाया था। अग्रवाल ने 147 गेंदों पर तिहरा शतक जड़ा था, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक था। अग्रवाल ने 119 गेंदों पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। संयोग से, कौथांकर अब ऑल टाइम लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, उनके और तन्मय अग्रवाल के बीच केवल दक्षिण अफ्रीका के मार्को मारैस हैं, जिन्होंने 2017-18 में पूर्वी प्रांत के खिलाफ बॉर्डर के लिए 191 गेंदों में तिहरा शतक लगाया था।
यह भी पढ़ें: रमनदीप सिंह ने डेब्यू पर मचाया धमाल, एक गेंद में ही कर ली कप्तान सूर्यकुमार यादव के धांसू रिकॉर्ड की बराबरी
रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी साझेदारी
606*–कश्यप बाकले और स्नेहल कौथंकर –गोवा बनाम अरुणाचल प्रदेश –2024-25*
594*- स्वप्निल सुगले और अंकित बवाने- महाराष्ट्र बनाम दिल्ली- 2016/17
577- विजय हजारे और गुल मोहम्मद - बड़ौदा बनाम होल्कर - 1946-47
इससे पहले, अरुणाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में 84 रन पर ढेर हो गई थी। गोवा के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने पांच विकेट झटके थे। इसके जवाब में गोवा ने अपनी पहली पारी में 727 रन बनाए थे। इस तरह गोवा ने पहली पारी के आधार पर 643 रन की बढ़त हासिल की थी। अरुणाचल प्रदेश की दूसरी पारी में भी हालत खराब है। खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में अरुणाचल प्रदेश के 77 रन पर 7 विकेट गिर चुके थे और अभी भी वो गोवा से 566 रन पीछे था।
