Logo

IND vs NZ Final: भारत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता; बुमराह-संजू-अभिषेक-ईशान जीत के हीरो

IND vs NZ Final: भारत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता; बुमराह-संजू-अभिषेक-ईशान जीत के हीरो

India vs New Zealand Final:  भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीसरी बार टी-20 विश्व कप ट्रॉफी जीत ली।

इसके साथ ही भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया। खास बात यह भी रही कि भारत ने पहली बार घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीता।

अब टीम इंडिया के नाम तीन टी-20 विश्व कप खिताब हो गए हैं, जो किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा हैं।

हिस्ट्री रिपीट

2024 का कारनामा 2026 में दोहराया गया।
भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास दोहरा दिया। 29 जून 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 विश्व कप जीता था।

अब 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने वही कहानी फिर लिख दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरा टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया। इस तरह भारत ने साबित कर दिया कि 2024 की जीत कोई संयोग नहीं थी, बल्कि भारतीय टीम की मजबूत ताकत का प्रमाण थी।

India successfully defend Men T20 World Cup title
India successfully defend Men T20 World Cup title

हिस्ट्री डिफीट

भारत की जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के तीन बड़े रिकॉर्ड टूट गए।

पहली बार मेजबान देश बना चैंपियन
टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी होस्ट देश ने खिताब जीता। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर यह रिकॉर्ड बनाया।

पहली बार किसी टीम ने लगातार दो खिताब जीते
अब तक कोई भी टीम अपना टी-20 वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड नहीं कर पाई थी। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी ट्रॉफी जीतकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पहली बार किसी टीम के तीन टी-20 वर्ल्ड कप
भारत अब तीन बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है। भारत ने 2007, 2024 और 2026 में खिताब जीते हैं।

SANJU SAMSON PLAYER OF THE TOURNAMENT
SANJU SAMSON PLAYER OF THE TOURNAMENT

jasprit bumrah player of the match
jasprit bumrah player of the match

team india
 

SANJU SAMSON NEWS
SANJU SAMSON 
ABHISHEK SHARMA FIFTY IN FINAL
ABHISHEK SHARMA FIFTY 
Ishan Kishan News
Ishan Kishan FIFTY

मैच में बने बड़े रिकॉर्ड

  • भारत ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए, जो टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज 100 रन हैं।
  • पावरप्ले में भारत का स्कोर टी-20 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा।
  • संजू सैमसन टी-20 विश्व कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स (85) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फाइनल में बना रिकॉर्ड स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बना दिए। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।

भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

भारतीय बल्लेबाजों की शानदार पारियां

  • संजू सैमसन – 89 रन (46 गेंद)
  • अभिषेक शर्मा – 52 रन
  • ईशान किशन – 54 रन
  • शिवम दुबे – विस्फोटक फिनिश

संजू सैमसन ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय गेंदबाजों के सामने बिखरी न्यूजीलैंड
255 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी।

पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार लाइन-लेंथ और स्पिन का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए न्यूजीलैंड को कभी मैच में वापसी का मौका नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल को तीन बड़ी सफलता मिली। 

फाइनल में बने 3 बड़े रिकॉर्ड
इस ऐतिहासिक मुकाबले में तीन बड़े रिकॉर्ड भी बने:

  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर- 255/5 (भारत)
  • भारत की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत- 96 रन
  • न्यूजीलैंड की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी हार

अहमदाबाद में जश्न का माहौल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 86 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल की हार की यादों को भी पीछे छोड़ दिया।

22:58 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: भारत की ऐतिहासिक जीत! 

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत बना टी20 वर्ल्ड कप का बादशाह।

लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम। 

 

22:48 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन

Posted by: Dilip Chaturvedi

21:53 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates:  न्यूजीलैंड ने 76 रन पर गंवाए 5 विकेट 

Posted by: Dilip Chaturvedi

न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। टिम सेफ़र्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन आउट हो चुके हैं।  अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले।  बुमराह, हार्दिक और वरुण को 1-1 विकेट मिला। भारत इतिहास रचने के करीब है। 

21:36 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: न्यूजीलैंड ने पॉवरप्ले में गंवाए 3 विकेट 

Posted by: Dilip Chaturvedi

न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट खो दिए हैं।  अक्षर पटेल ने फिन एलन औरग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा, जबकि जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रविंद्र को आउट किया। 

20:49 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: भारत का रिकॉर्ड स्कोर, न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी से टीम इंडिया ने फाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा किया।

20:26 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: भारत के एक ही ओवर में गिरे 3 विकेट 

Posted by: Dilip Chaturvedi

जेम्स नीशम ने अपने दूसरे ओवर में 3 विकेट चटकाए।  उन्होंने सबसे पहले संजू सैमसन को 89 पर चलता किया। उसके बाद ईशान किशन को लो फुलटॉस में फंसाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव को जीरो पर पवेलियन भेजा। 

20:19 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: भारत को दूसरा झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi

16वें ओवर भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हुए।  उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 5 चौके जमाए। 

20:15 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: ईशान किशन की फिफ्टी 

Posted by: Dilip Chaturvedi

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन के बाद ईशान किशन ने भी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक जमाया। 

20:10 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: संजू सैमसन की लगातार तीसरी फिफ्टी

Posted by: Dilip Chaturvedi

19:44 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: भारत को पहला झटका

Posted by: Saurabh Mishra

भारत को पावरप्ले के बाद झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल, भारत का स्कोर 1 विकेट पर 110 रन है। 

19:35 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: पावरप्ले में भारतीय ओपनर्स का धूम-धड़ाका

Posted by: Saurabh Mishra

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले 6 ओवर में 92 रन जोड़े। अभिषेक ने महज 18 गेंद में फिफ्टी ठोक दी है। दोनों बल्लेबाजों ने अबतक 8 चौके और 6 छक्के मारे हैं। ये इस टी20 विश्व कप में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। ये नॉकआउट की सबसे तेज फिफ्टी है। 

19:23 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: पहले विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप

Posted by: Saurabh Mishra

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53 रन है। ये इस विश्व कप में ओपनिंग विकेट के लिए भारत की तरफ से पहली अर्धशतकीय साझेदारी है। 

19:16 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: भारत का स्कोर- 27/0

Posted by: Saurabh Mishra

भारत ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। तीसरे ओवर में अभिषेक और संजू ने मिलकर तीन चौके मारे। 

19:09 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर-7/0

Posted by: Saurabh Mishra

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत पहले बल्लेबाजी कर रहा। संजू सैमसन ने छक्के से खाता खोला है और पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 रन है। 

19:00 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates:रोहित और धोनी ट्रॉफी लेकर आए

Posted by: Saurabh Mishra

रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी लेकर आए। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। 

18:40 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

Posted by: Dilip Chaturvedi

टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

18:40 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन

Posted by: Dilip Chaturvedi

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। 

18:20 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: एक्टर-सिंगर सोनल चौहान नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचीं

Posted by: Dilip Chaturvedi

18:08 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: CC चेयरमैन जय शाह नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे

Posted by: Dilip Chaturvedi

18:03 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: हरभजन सिंह ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं

Posted by: Dilip Chaturvedi

18:02 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: टीम इंडिया के फैंस जोश हाई

Posted by: Dilip Chaturvedi

17:57 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: टीम न्यूजीलैंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची

Posted by: Dilip Chaturvedi

17:55 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ अहमदाबाद पहुंचे

Posted by: Dilip Chaturvedi

17:53 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: टीम इंडिया नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची

Posted by: Dilip Chaturvedi

17:51 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के अंदर-बाहर पूरा माहौल क्रिकेट के जुनून से सराबोर 

Posted by: Dilip Chaturvedi

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर उत्साह की लहर दौड़ रही है। भारतीय प्रशंसक जोश से भरे हुए टीम इंडिया के समर्थन में जोर-शोर से चीयर कर रहे हैं। सभी शाम 7 बजे IST का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब यहां ICC T20 World Cup के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला शुरू होगा। पूरा माहौल क्रिकेट के जुनून से सराबोर है!

 

17:36 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates : अहमदाबाद से INH और हरिभूमि के प्रधान संपादक Dr. Himanshu Dwivedi, देखें वीडियो 

Posted by: Dilip Chaturvedi

17:20 PM(1 day ago )

IND vs NZ T20 World Cup final Live Updates : टीम इंडिया का फाइनल सफर- 2007 की ऐतिहासिक जीत से 2026 के चौथे फाइनल तक

Posted by: Dilip Chaturvedi

भारत का टी20 विश्व कप फाइनल तक का सफर बेहद यादगार रहा है। टीम इंडिया अब चौथी बार फाइनल में पहुंची है और खास बात यह है कि 2026 का खिताबी मुकाबला घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरा है और तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका है।

भारत ने अपना पहला टी20 विश्व कप 2007 में जोहान्सबर्ग में जीता था, जब महेंद्र सिंह धोनी की युवा टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराया था।

टी20 विश्व कप 2014 में ढाका फाइनल में टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जहां विराट कोहली की शानदार पारी के बावजूद भारत खिताब नहीं जीत सका।

फिर 2024 ब्रिजटाउन में भारत ने शानदार वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरा टी20 विश्व कप जीता। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और 17 साल बाद खिताब अपने नाम किया।

TEAM INDIA
TEAM INDIA

अब 2026 का चौथा फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ है। भारत सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीम बन चुका है और घरेलू मैदान पर तीसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

17:11 PM(1 day ago )

IND vs NZ Live Score: कैसे होगा पिच का मिजाज?

Posted by: Saurabh Mishra

रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्रेश पिच का ही इस्तेमाल होगा, जहां टूर्नामेंट के शुरुआत में एक मैच खेला गया था। 

17:08 PM(1 day ago )

IND vs NZ Live Score: भारतीय क्रिकेट टीम स्टेडियम भी पहुंच गई है

Posted by: Saurabh Mishra

भारतीय क्रिकेट टीम होटल से स्टेडियम के लिए निकल चुकी है। 

16:59 PM(1 day ago )

IND vs NZ Live Score: फाइनल को लेकर भारतीय फैंस का उत्साह

Posted by: Saurabh Mishra

टी20 विश्व कप 2026 फाइनल को लेकर भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

16:57 PM(1 day ago )

IND vs NZ Live Score: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा मैच देखने अहमदाबाद पहुंचीं

Posted by: Saurabh Mishra

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी टी20 विश्व कप फाइनल को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचीं है। 

16:56 PM(1 day ago )

IND vs NZ Live Score: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर इरफान पठान ने क्या कहा

Posted by: Saurabh Mishra

इरफान पठान ने कहा कि फाइनल में ये बात अहम होगी कि कप्तान सूर्यकुमार यादव कैसे बुमराह का इस्तेमाल करते हैं। 

16:53 PM(1 day ago )

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Posted by: Saurabh Mishra

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

16:52 PM(1 day ago )

IND vs NZ Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल

Posted by: Saurabh Mishra

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। 

5379487