भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले अहमदाबाद में क्रिकेट प्रशंसकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से एक दिन पहले ही स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारें लग गई हैं।
मैच रविवार 8 मार्च को खेला जाएगा, लेकिन उससे एक दिन पहले ही स्टेडियम के बाहर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। टिकट खरीदने के लिए क्रिकेट प्रशंसक लंबी कतारों में खड़े हैं। अहमदाबाद में तेज गर्मी (तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस) के बावजूद प्रशंसक टिकट हासिल करने के लिए जुटे हुए हैं।
क्रिकेट फैंस के लिए अतिरिक्त सेवाएं
टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के बाद मुंबई और पुणे से अहमदाबाद आने वाले यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ गई है। क्रिकेट प्रेमी फाइनल का टिकट और अहमदाबाद पहुंचने के आसान रास्ते तलाश रहे हैं। इसे देखते हुए वेस्टर्न रेलवे और कई एयरलाइंस ने अतिरिक्त सेवाएं शुरू की हैं।
VIDEO | Ahmedabad: Fans line up outside Narendra Modi Stadium to purchase tickets for the India vs New Zealand T20 World Cup final match. #INDvsNZ #T20WorldCup2026final #T20WorldCup
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/3Lv7Ma6VIj
फ्लाइट टिकट के दामों में भारी उछाल
दूसरी तरफ फ्लाइट टिकट के दामों में भी भारी उछाल आया है। 8 मार्च को मुंबई-अहमदाबाद फ्लाइट टिकटों के दाम 100% तक बढ़ गए हैं। सामान्य दिनों में मुंबई-अहमदाबाद का किराया ₹3000 से शुरू होता है, लेकिन अब यह ₹7349 से ₹8371 तक पहुंच गया है।
हार्दिक पांड्या के नाम की जर्सी की मांग, संजू सैमसन भी छाए
हार्दिक पांड्या अपने घरेलू मैदान पर फाइनल खेलने जा रहे हैं। ऐसे में अहमदाबाद में स्थानीय विक्रेता उनके नाम वाली भारतीय जर्सी और अन्य मर्चेंडाइज बेचते नजर आ रहे हैं।
वहीं केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के कारण प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं।
सैमसन ने टूर्नामेंट में अब तक 232 रन बनाए हैं और दो मैचों में लगातार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी माना जा रहा है।
#WATCH | Gujarat | Outside visuals from Narendra Modi Stadium in Motera, Ahmedabad, where Team India will face New Zealand in the ICC Men's T20 World Cup 2026 final on Sunday, March 8, 2026 pic.twitter.com/7ItfiQSjqP
— ANI (@ANI) March 6, 2026
शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
फाइनल मुकाबला रविवार शाम 7 बजे से शुरू होगा। स्टेडियम के गेट्स दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे, जबकि मैच से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे।
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर ऐतिहासिक पल का गवाह बनने को तैयार है। टीम इंडिया के पास लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका होगा।









