ICC Test Rankings: विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में टॉप-20 में भी नहीं, ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का इनाम

virat kohli rohit sharma
X
Sanjay manjrekar on virat kohli rohit sharma
ICC latest Test Rankings: विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन का खामियाजा उठाना पड़ा है। कोहली आईसीसी रैंकिंग में 8 स्थान नीचे लुढ़क गए हैं। वो टॉप-20 में भी नहीं हैं।

ICC Test Rankings: विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन का नुकसान उठाना पड़ा है। बुधवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोहली नीचे लुढ़क गए हैं। कोहली अब टेस्ट के टॉप-20 बल्लेबाजों में भी शामिल नहीं हैं। कोहली को 8 स्थान का नुकसान हुआ है। कोहली अब 22वें स्थान पर हैं। कोहली ने 3 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 93 रन बनाए थे।

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिन गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए थे। कोहली और रोहित दोनों टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे थे। भारत को न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। ये पहली बार हुआ था, जब भारत अपने घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से हारा था। ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। पंत ने 5 स्थान की छलांग लगाई है और वो छठे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने टेस्ट सीरीज में दो अर्धशतक जमाए थे। पंत अपने करियर बेस्ट रैंकिंग 5वें से एक स्थान नीचे हैं, जो उन्होंने जुलाई 2022 में हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 mega auction: किसका बेस प्राइस सबसे ज्यादा, कौन नीलामी में नहीं दिखेगा...किसकी सरप्राइज एंट्री? जानें बड़ी बातें

यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वो ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं। शुभमन गिल को चार स्थान का फायदा हुआ है और वो 16वें स्थान पर हैं। टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट पहले और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन दूसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग की अगर बात करें तो रवींद्र जडेजा को दो स्थान का फायदा हुआ है और वो छठे स्थान पर हैं। आऱ अश्विन को नुकसान हुआ है। वाशिंगटन सुंदर 7 स्थान ऊपर चढ़कर 46वें स्थान पर आ गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story