Happy Birthday Chris Gayle: यूनिवर्स बॉस के टॉप-4 रिकॉर्ड नहीं जानते होंगे आप; क्रिस गेल का 45वें बर्थडे आज

Chris Gayle
X
Chris Gayle
Chris Gayle B'day: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने दुनिया को कई धुरंधर प्लेयर दिए हैं, जिन्होंने अपनी हार्ड हिटिंग से बड़ा नाम कमाया।

वेस्टइंडीज के सुपरस्टार क्रिस गेल आज 21 सितंबर को 45 साल के हो गए। उन्होंने 2021 में 42 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी मैच खेला। आज उनके बर्थडे के मौके पर जानेंगे उनके 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स...

1. सबसे बड़ी पार्टनरशिप
वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड क्रिस गेल के ही नाम हैं। उन्होंने 2015 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मार्लोन सैम्युल्स के साथ 372 रन की पार्टनरशिप की थी। वनडे क्रिकेट में यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मुकाबले में गेल ने 215 रन बनाए थे।

2. टी-20 में शतक, वनडे में डबल सेंचुरी, टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी
क्रिस गेल टेस्ट क्रिकेट में 2 ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के चार चुनिंदा प्लेयर्स में शामिल हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ गाले में और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंट जोन्स में तिहरा शतक लगा चुके हैं।

गेल टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक और वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुके हैं। गेल टी-20 में शतक, वनडे में दोहरा शतक और टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

3. टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के
क्रिस गेल दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा लेते हैं। रिटायरमेंट के बाद भी वह लीजेंड्स लीग का हिस्सा हैं। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने टी-20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसके आस-पास भी कोई नहीं है। उनके नाम 463 टी-20 में 1056 छक्के हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के ही कायरन पोलार्ड ने 891 सिक्स लगाए हैं।

4. सबसे ज्यादा टी-20 सेंचुरी
क्रिस गेल के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी हैं। गेल ने 22 शतक लगाए हैं, उनके बाद दूसरे नंबर पर बाबर आजम हैं। जिनके नाम 11 ही सेंचुरी हैं। भारत के विराट कोहली 9 सेंचुरी लगाकर इस रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story