ENG vs NZ Test: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की सबसे बड़ी जीत, 16 साल बाद कीवी टीम के घर में सीरीज जीती

england vs new zealand 2nd test
X
england vs new zealand 2nd test: इंग्लैंड ने 16 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीती।
ENG vs NZ Test highlights: इंग्लैंड ने वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड को 323 रन से हराया और इसके साथ ही 3 टेस्ट की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। इंग्लैंड ने 16 साल बाद न्यूजीलैंड के घर में टेस्ट सीरीज जीती है।

England vs new Zealand test highlights: इंग्लैंड ने वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी मेजबान न्यूजीलैंड को हरा दिया। इंग्लैंड ने 323 रन से जीत हासिल की। ये रनों के लिहाज से इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर सबसे बड़ी जीत है। महज तीन दिन में ही इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। 583 रन का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम तीसरे दिन 54.2 ओवर में ही 259 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने 2008 के बाद न्यूजीलैंड को उसके घर में टेस्ट सीरीज में हराया है। पहली पारी मेें 123 और दूसरी में 55 रन बनाने वाले इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बेन स्टोक्स की इंग्लिश टीम ने दूसरी पारी में 427 रन बनाए थे और पहली पारी में मिली 155 रन की लीड की मदद से न्यूजीलैंड को 583 रन का टारगेट दिया था। इसका पीछा करते हुए टॉम ब्लंडेल और नाथन स्मिथ ने न्यूजीलैंड की तरफ से मोर्चा लिया। ब्लंडेल ने 102 गेंद में तूफानी 115 रन ठोके। उन्होंने 13 चौके और 5 छक्के मारे। वहीं, स्मिथ ने 51 गेंद में 42 रन की पारी खेली। हालांकि, बाकी कोई कीवी बैटर बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी में सबसे अधिक 3 विकेट लिए। वहीं, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को 2-2 विकेट मिले।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story