haribhoomi hindi news

DC vs GT: 1 रन से टूटा दिल्ली का दिल! राहुल की 92 रन की पारी भी नहीं बचा सकी मैच, आखिरी गेंद पर पलटी बाजी

DC vs GT: 1 रन से टूटा दिल्ली का दिल! राहुल की 92 रन की पारी भी नहीं बचा सकी मैच, आखिरी गेंद पर पलटी बाजी

DC vs GT updates:  दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली की टीम जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। पहले दो मैच जीतने के बाद दिल्ली का आत्मविश्वास ऊंचा था, लेकिन इस करीबी हार ने टीम की लय को झटका दिया। हालांकि टीम अभी भी पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है।

गुजरात की दमदार वापसी, 210 रन का पहाड़ खड़ा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। शुरुआत थोड़ी धीमी रही और साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने मैच पलट दिया। दोनों के बीच 32 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी हुई।

  • बटलर: 27 गेंदों में 52 रन (5 छक्के, 3 चौके)
  • गिल: 45 गेंदों में 70 रन
  • वाशिंगटन सुंदर: 32 गेंदों में 55 रन

दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि एनगिडी और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

राहुल की तूफानी पारी, लेकिन टीम को नहीं दिला सके जीत
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने शानदार शुरुआत की।

  • पाथुम निसांका: 24 गेंदों में 41 रन
  • केएल राहुल: 52 गेंदों में 92 रन (11 चौके, 4 छक्के)

राशिद खान ने मैच का टर्निंग पॉइंट बनाया जब उन्होंने लगातार गेंदों पर नितीश राणा और समीर रिजवी को आउट किया। इसके बाद राहुल ने डेविड मिलर के साथ साझेदारी कर उम्मीद जगाई, लेकिन आखिरी ओवर में मैच फंस गया।

आखिरी ओवर का हाई वोल्टेज ड्रामा
दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे।

  • पहली गेंद: चौका
  • दूसरी गेंद: विकेट
  • चौथी गेंद: मिलर का छक्का

अब 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे…लेकिन यहीं मैच पलट गया-

पांचवीं गेंद पर मिलर ने सिंगल लेने से इनकार किया और आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए।  दिल्ली 1 रन से मैच हार गई।  मिलर का रन नहीं लेने से दिल्ली का दिल टूट गया। 

गुजरात की गेंदबाजी बनी जीत की वजह

  • राशिद खान: 3 विकेट (17 रन) 
  • प्रसिद्ध कृष्णा: 2 विकेट
  • मोहम्मद सिराज: 1 विकेट

राशिद खान की स्पेल ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

मैच टर्निंग पॉइंट

  •  राशिद खान का डबल विकेट ओवर
  • राहुल का आउट न होना, लेकिन स्ट्राइक रोटेशन की कमी
  • आखिरी ओवर में मिलर का सिंगल न लेना

पॉइंट्स टेबल 
दिल्ली कैपिटल्स: 4th स्थान
गुजरात टाइटंस: 6th स्थान (सीजन की पहली जीत)

23:45 PM(1 week ago )

रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

आखिरी ओवर में दिल्ली को 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे, लेकिन डेविड मिलर ने सिंगल लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने आखिरी गेंद पर डॉट खेली, जिससे कुलदीप यादव रन आउट हो गए और गुजरात को इस सीजन की पहली जीत मिल गई। मिलर का फैसला दिल्ली के लिए भारी पड़ गया।

इससे पहले केएल राहुल की शानदार 92 रनों की पारी ने दिल्ली को रिकॉर्ड चेज की राह पर रखा था, लेकिन अंतिम क्षणों में मैच गुजरात के पक्ष में घूम गया।

एक बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

22:01 PM(1 week ago )

राहुल-पथुम के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

दिल्ली कैपिटल्स के दोनों ओपनर केएल राहुल और पथुम निस्सांका ने बिना जोखिम उठाए टीम को सधी शुरुआत दी है।  6 ओवर बाद टीम का स्कोर 63 रन  है। सबकी नजरें राहुल पर हैं, क्योंकि पिछले दोनों मैच में वो सस्ते में आउट हुए थे।  इस मैच में राहुल अभी तक 20 गेंद पर 26 रन बनाए हैं, जिसमें एक छक्का भी शामिल है।  

21:23 PM(1 week ago )

गुजरात ने दिल्ली को दिया 211 का टारगेट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

गुजरात टाइटंसने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के  लिए 211 रन चाहिए। कप्तान शुभमन गिल 70 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 52 और वॉशिंगटन सुंदर 55 रन का योगदान दिया। दिल्ली की गेंदबाजी खास नहीं रही।  मुकेश कुमार ने 2 विकेट चटकाए। 

21:16 PM(1 week ago )

गुजरात को चौथा झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

वॉशिंगटन सुंदर 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुकेश कुमार ने नितीश राणा के हाथों कैच आउट कराया। स्कोर- 206/4 (19.4)

21:13 PM(1 week ago )

वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

वॉशिंगटन सुंदर  ने 30 गेंद में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 19वें में छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। स्कोर- 205/3 (19.2)

21:05 PM(1 week ago )

गुजरात को तीसरा झटका 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

कप्तान शुभमन गिल 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने नितीश राणा के हाथों कैच आउट कराया। स्कोर- 184/3 (17.4)

21:03 PM(1 week ago )

गिल-सुंदर के बीच शतकीय साझेदारी 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

कप्तान शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच शतकीय साझेदारी। गिल 70 रन बनकर खेल रहे हैं जबकि वॉशिंगटन 44 रन पर नाबाद हैं। 

20:48 PM(1 week ago )

शुभमन गिल की फिफ्टी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

गुजरात ने 15 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। गिल ने 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। सुंदर भी फिफ्टी के करीब हैं। 

20:45 PM(1 week ago )

गुजरात बड़े स्कोर की ओर, बटलर की शानदार फिफ्टी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

गुजरात टाइटंस ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं और दोनों के बीच 50+ रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है।

जोस बटलर ने 27 गेंदों पर 52 रन की तेज फिफ्टी जड़ी, लेकिन कुलदीप यादव ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसी के साथ उनकी पार्टनरशिप टूट गई। साई सुदर्शन सिर्फ 12 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर बोल्ड हुए।

गुजरात का स्कोरिंग रेट शानदार रहा है और टीम बड़े टोटल की ओर बढ़ रही है।

19:14 PM(1 week ago )

DC vs GT Live updates: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

दिल्ली कैपिटल्स: 1 केएल राहुल (विकेट कीपर), 2 पथुम निसांका, 3 नीतीश राणा, 4 डेविड मिलर, 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 अक्षर पटेल (कप्तान), 7 विप्रज निगम, 8 कुलदीप यादव, 9 लुंगी एनगिडी, 10 टी नटराजन, 11 मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट सब्स: रिजवी, आशुतोष, नबी, चमीरा और नायर।

गुजरात टाइटन्स: 1 शुभमन गिल (कैप्टन), 2 बी साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेट कीपर), 4 वाशिंगटन सुंदर, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 शाहरुख खान, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 कगिसो रबाडा, 10 मोहम्मद सिराज, 11 अशोक शर्मा।

इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध, होल्डर, सुथार, जयंत और रावत।

19:13 PM(1 week ago )

DC vs GT Live updates: गुजरात की टीम में शुभमन गिल लौटे

Posted by: सौरभ मिश्रा

गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है। वो चोट के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे। 

19:12 PM(1 week ago )

DC vs GT Live updates: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दिल्ली की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं। 

17:54 PM(1 week ago )

DC vs GT Live updates: कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?

Posted by: सौरभ मिश्रा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम को बारिश की संभावना ज्यादा है, जो रात बढ़ते-बढ़ते घट जाएगा। रात 8 बजे के बाद ये संभावना कम हो जाएगी। 
 

17:54 PM(1 week ago )

DC vs GT Live updates: दिल्ली कैपिटल्स की घर में गुजरात से टक्कर

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली में है। 

7