Team India: 'कागज के शेर घर में ढेर', न्यूजीलैंड से हारने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत को सुनाई खरी-खरी  

Ahmad Shehzad on Indian Cricket team
X
Ahmad Shehzad on Indian Cricket team
न्यूजीलैंड से घर में टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है। घर का शेर टैग मिलने के बाद अब पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने टीम इंडिया को कागज का शेर कह दिया है।

Indian Cricket Team: टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज हार गई। शनिवार को दूसरा टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है। भारतीय टीम की घर में मजबूती की पोल खुल गई है। पहले कहा जाता था कि टीम इंडिया घर की शेर है, लेकिन वह भारत को कागज का शेर कहा जा रहा है। पूर्व पाकिस्तान बैटर अहमद शहजाद ने भारतीय टीम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा- 'कागज के शेर घर में ढेर'। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को 113 रन से हराया था। पहले मैच में भी टीम इंडिया को 8 विकेट से शिकस्त दी थी। लगातार 2 हार से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है।

भारत को 2012 के बाद पहली बार घर में टेस्ट सीरीज में हार मिली। लगातार 18 सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका है। भारत की हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कहा कि न्यूजीलैंड ने भारत के साथ मजाक किया और उन्हें बच्चों की तरह पीटा। उन्होंने आगे कहा कि भारत कागज पर टाइगर्स है, जो अपने घर में ही टूट गया। शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- न्यूजीलैंड ने भारत में आकर उन्हें इस तरह पीटा, जैसे उन्हें ऐसा करने का अधिकार हो, उन्हें बच्चों की तरह पीटा और चले गए। उन्होंने भारत के साथ मजाक किया। लोग अब कह रहे हैं, 'कागज के शेर, और घर में ढेर' (कागज पर टाइगर्स, घर में ढेर ही गए। पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि टीम आत्मसंतुष्ट हो गई थी और स्कूली बच्चों की तरह खेल रही थी।

भारतीय खिलाड़ी स्कूली बच्चों की तरह खेले
भारत पहले टेस्ट में 46 रन पर आउट हो गया था। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने तर्क दिया था कि हर किसी का दिन खराब हो सकता है। हम हार को स्वीकार करते हैं। लेकिन दूसरे टेस्ट में कोई सुधार नहीं देखने को मिला। अहमद शहजाद ने कहा कि भारत के खिलाड़ियों को खेलते देख ऐसा लग रहा है कि जैसे स्कूली बच्चे खेल रहे हों।

इस बीच लगातार दो हार के बाद भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। उन्हें अपने बचे हुए 6 मैचों में से 4 जीतने होंगे, क्योंकि वे शुक्रवार 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भिड़ने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। पहले ही सीरीज हार चुकी मेजबान टीम चीजों को बदलने और व्हाइटवॉश से बचने के लिए बेताब होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story