haribhoomi hindi news

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज की रिकॉर्ड जीत, जिम्बाब्वे 107 रन से ढेर; हेटमायर-पॉवेल चमके, मोती के 4 विकेट

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज की रिकॉर्ड जीत, जिम्बाब्वे 107 रन से ढेर; हेटमायर-पॉवेल चमके, मोती के 4 विकेट

West Indies vs Zimbabwe T20 World Cup 2026: सुपर- 8 के एक अहम मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने वानखेड़े स्टेडियम में रन बरसाते हुए जिम्बाब्वे को 107 रनों से करारी शिकस्त दी। 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 147 रन पर सिमट गई।

255 रन के टारगेट ने जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। ग्रुप स्टेज में शानदार फॉर्म में दिखे ब्रायन बेनेट इस बार सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। तदिवानाशे मारुमानी भी 14 रन ही बना सके।
रयान बर्ल बिना खाता खोले अकील हुसैन का शिकार बने। डायोन मायर्स ने 15 गेंदों में 28 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन गुडाकेश मोती ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर मैच पूरी तरह कैरेबियाई टीम की ओर मोड़ दिया।

कप्तान सिकंदर रजा ने 27 रन बनाए, जबकि टोनी मुनयोंगा 14 रन जोड़ सके। ब्रेड इवांस ने 21 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

मोती–हुसैन की घातक गेंदबाजी
वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके। अकील हुसैन ने भी 3 विकेट लेकर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी लाइनअप ध्वस्त कर दी।

हेटमायर–पॉवेल का रन विस्फोट
शिमरोन हेटमायर ने 34 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इनिंग में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन ठोके। वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर टीम को 254/6 तक पहुंचाया।

जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन वेस्टइंडीज के रन तूफान को रोक नहीं सके।

 टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल 

  • 260/6 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहन्सबर्ग, 2007
  • 254/5 – वेस्टइंडीज बनाम ज़िम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026*
  • 235/5 – आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो SSC, 2026
  • 230/8 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े, 2016
  • 229/4 – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2016
  • 225/5 – श्रीलंका बनाम ओमान, पल्लेकेले, 2026
Highest score in T20 World Cup history
 

T20 WCs में WI स्पिनर का बेस्ट स्पेल

  • 5/11 – अकील होसेन vs UGA, प्रोविडेंस (2024)
  • 4/15 – सैमुअल बद्री vs BAN, मीरपुर (2014)
  • 4/28 – गुडाकेश मोती vs ZIM, वानखेड़े (2026)*

गुडाकेश मोती का 4/28 अब वेस्टइंडीज के टॉप स्पिन स्पेल्स में शामिल हो गया है।

ओवर 7-13: मैच का टर्निंग पॉइंट 

  • मोती ने स्पिन होती गेंद पर मायर्स को क्लीन बोल्ड किया।
  • शमर जोसेफ तेज़ ओवर लेकर आए।
  • मुनयोंगा ने स्लॉग स्वीप पर छक्का जड़ा।
  • रजा ने पेस का इस्तेमाल कर पुल शॉट से सिक्स निकाला।
  • मोती ने लगातार गेंदों पर रजा और मुसेकिवा को आउट कर गेम खत्म किया।
  • मुनयोंगा के होल-आउट होते ही मोती का चौथा शिकार।
  • मिडिल ओवर्स में यह स्पेल जिम्बाब्वे की वापसी की उम्मीद खत्म कर गया।

पावरप्ले में स्पिनरों का दबदबा (ओवर 1-6)
T20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा विकेट-

  • 13 – महेश थीक्षाना (ER: 5.97)
  • 12 – सैमुअल बद्री (ER: 5.32)
  • 12 – मुजीब उर रहमान (ER: 6.10)
  • 12 – अकील हुसैन (ER: 6.60)

एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के
शिमरोन हेटमायर 2026 एडिशन में 17* छक्कों के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं।

  • 17* – हेटमायर (2026)
  • 17 – निकोलस पूरन (2024)
  • 16 – क्रिस गेल (2012)
  • 16 – रहमानुल्लाह गुरबाज़ (2024)

T20I में 250+ स्कोर का रिकॉर्ड

  • 4 – इंडिया नेशनल क्रिकेट टीम
  • 3 – ज़िम्बाब्वे नेशनल क्रिकेट टीम
  • 3 – वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम

21:17 PM(2 months ago )

ZIM vs WI- Super 8 Live Update: इंडीज ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे को 255 का लक्ष्य

Posted by: Dilip Chaturvedi

20:37 PM(2 months ago )

ZIM vs WI- Super 8 Live Update: वेस्ट इंडीज को चौथा झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi

रोवमैन पॉवेल को ब्लेसिंग मुजराबानी ने चलता किया। उन्होंने 35 गेंद पर 59 रन बनाए। इंडीज 200 रन के करीब। 

20:31 PM(2 months ago )

ZIM vs WI- Super 8 Live Update: वेस्ट इंडीज को तीसरा झटका 

Posted by: Dilip Chaturvedi

क्रेमर ने हेटमायर-पॉवेल की शतकीय साझेदारी पर लगाया विराम। हेटमायर को 85 रन पर भेजा पवेलियन। 

20:15 PM(2 months ago )

ZIM vs WI- Super 8 Live Update: हेटमायर- पॉवेल की शतकीय साझेदारी 

Posted by: Dilip Chaturvedi

शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने रिकॉर्ड साझदारी की है।  दोनों के बीच 45 गेंद पर शतकीय पार्टनरशिप हो चुकी है। 

20:12 PM(2 months ago )

ZIM vs WI- Super 8 Live Update: हेटमायर की तूफानी फिफ्टी

Posted by: Dilip Chaturvedi

शिमरोन हेटमायर की 19 गेंद पर तूफानी फिफ्टी। जिम्बाब्वे को ताशिंगा मुसेकिवा के 2 कैच छोड़ना महंगा पड़ सकता है। 

7