haribhoomi hindi news

SL vs ENG: इंग्लैंड सुपर-8 का दूसरा मैच 51 रन से जीता, श्रीलंका को लगातार 12वें मैच में हराया; जैक्स को 3 विकेट

SL vs ENG: इंग्लैंड सुपर-8 का दूसरा मैच 51 रन से जीता, श्रीलंका को लगातार 12वें मैच में हराया; जैक्स को 3 विकेट

Sri lanka vs England Super 8 Match highlights: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड के दूसरे मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराया। रविवार को कैंडी के पल्लेकल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 147 रन का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम महज 95 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की पारी 16.4 ओवर में ही खत्म हो गई। इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स ने 3 विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद को 2-2 विकेट मिले। ये इंग्लैंड की श्रीलंका के खिलाफ टी20 में लगातार 12वीं जीत है। 

ऑलराउंडर विल जैक्स ने 3 विकेट लेकर लो-स्कोरिंग मैच को अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया। उन्होंने बल्लेबाजी में भी बड़ा योगदान दिया था। एक समय इंग्लैंड 94 रन पर 5 विकेट पर संघर्ष कर रहा था, तब उन्होंने 14 गेंद में 21 रन की पारी खेल इंग्लैंड को 140 रन के पार पहुंचाया। सलामी बैटर फिल सॉल्ट ने 40 गेंद में 62 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। विल जैक्स ने भी 21 रन की अहम पारी खेली। हालांकि, बाकी कोई और बैटर 20 रन का आकंड़ा नहीं पार कर पाया। जवाब में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही थी और टीम 16.4 ओवर में 95 रन बना सकी। कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। 

श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। दुनिथ वेल्लालागे ने 3 विकेट चटकाए, जबकि दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट झटके। दुष्मंथा चमीरा को 1 विकेट मिला। अब श्रीलंका के सामने 147 रनों का पीछा करने की चुनौती है, और शुरुआती ओवरों में वे बिना नुकसान के आगे बढ़ रहे हैं।

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ एक गलती के अलावा, श्रीलंका अच्छी फ़ॉर्म में है, खासकर पल्लेकल में, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ अपना दबदबा दिखाया। वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना के न होने के बावजूद, वे सुपर 8 स्टेज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे। इंग्लैंड के लिए, यह एक मुश्किल टूर्नामेंट रहा है, और उन्हें ग्रुप स्टेज में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

18:03 PM(2 months ago )

SL vs ENG Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra

श्रीलंका हार की कगार पर खड़ा है। 82 रन के स्कोर पर 8 विकेट गिर चुके हैं। कप्तान दासुन शनाका आखिरी आउट होने वाले बैटर रहे। उन्होंने 30 रन बनाए। 

17:06 PM(2 months ago )

इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रन का टारगेट

Posted by: Dilip Chaturvedi

इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रन का टारगेट, फिल साल्ट ने 40 गेंद में 62 रन की पारी खेली। दुनिथ वेललागे ने चटकाए 3 विकेट। 

साल- क्या इंग्लैंड इस टोटल को डिफेंड कर पाएंगे?

16:38 PM(2 months ago )

SL vs ENG Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra

इंग्लैंड के 7 विकेट गिर चुके हैं और स्कोर 19 ओवर में 135/7 है। 

15:55 PM(2 months ago )

SL vs ENG Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra

इंग्लैंड को चौथा झटका लगा। कप्तान हैरी ब्रूक भी आउट। इंग्लैंड का स्कोर- 68/4 (10 ओवर)

15:19 PM(2 months ago )

SL vs ENG Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान),कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

14:01 PM(2 months ago )

SL vs ENG Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मैच भी बारिश में धुल सकता है। स्थानीय मौसम विभाग ने कैंडी में बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई है। एक दिन पहले पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच बारिश में धुल गया था। 

13:59 PM(2 months ago )

SL vs ENG Live score updates

Posted by: Saurabh Mishra

टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सुपर-8 मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दोपहर 3 बजे से पल्लेकल में खेला जाएगा। 

7