20:28 PM(2 years ago )
श्रीलंका ने भारत को 110 रन से हरा दिया। दुनिध वेल्लागे ने 5 विकेट चटकाएं।
19:49 PM(2 years ago )
भारतीय टीम ने श्रीलंका के 249 रन के लक्ष्य के सामने घुटने टेक दिए। भारत के 8 विकेट 102 रन पर गिर गए।
18:50 PM(2 years ago )
भारत का पहला विकेट 37 रन पर गिरा। शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा 35 रन बनाकर खेल रहे। विराट कोहली तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आएं हैं।
18:31 PM(2 years ago )
टॉप ऑर्डर बैटर्स की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने भारत को 249 रनों का लक्ष्य दिया। अविष्का फर्नांडो 96 रन बनाकर आउट हो गए। पथुम निशांका 45 और कुशल मेंडिस 59 रन बनाकर आउट हुए।
17:43 PM(2 years ago )
तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने वापसी की। 49 ओवर में श्रीलंका 7 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना पाई। रियान पराग ने डेब्यू मैच में 3 विकेट चटकाएं।
17:07 PM(2 years ago )
डेब्यूटांट रियान पराग ने मैच में भारत की वापसी कराई है। उन्होंने दो अहम विकेट निकाले। कप्तान चरिथ असलंका और शतक के करीब पहुंचे अविष्का फर्नांडो को आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 41 ओवर में 192/4 है।
16:28 PM(2 years ago )
श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बैटर्स ने श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अविष्का फर्नांडों शतक के करीब पहुंच गए हैं। टीम का स्कोर 155 पर एक विकेट है।
15:54 PM(2 years ago )
श्रीलंका का पहला विकेट 89 रन पर गिरा। पथुम निशांका 45 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई।
15:25 PM(2 years ago )
श्रीलंका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही। 19 ओवर में टीम ने बिना कोई विकेट खोए 88 रन बनाए। अविश्का फर्नांडो 40 और पथुम निसांका 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
14:18 PM(2 years ago )
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में रियान पराग का वनडे डेब्यू हुआ है। वो भारत की तरफ से वनडे खेलने वाले 256वें खिलाड़ी हैं।
14:12 PM(2 years ago )
श्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानागे, 7 डुनिथ वेलालागे, कामिंडु मेंडिस, महीश तीक्ष्णा, जैफ्री वैंडरसे, असिथा फर्नांडो।
14:07 PM(2 years ago )
तीसरे वनडे में भारतीय प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं। केएल राहुल के स्थान पर ऋषभ पंत खेल रहे हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह नहीं खेल रहे। रियान पराग का वनडे डेब्यू होगा।
13:49 PM(2 years ago )
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।