IND vs NZ Score: न्यूजीलैंड को पहले ओवर में लगा झटका, अर्शदीप सिंह ने निकोल्स को किया बोल्ड; स्कोर- 5/1

India vs New Zealand Live Score 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में तीसरा वनडे खेला जाएगा।
India vs New Zealand Live Score 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।
भारत इस मुकाबले को जीतकर घर में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगा। वहीं, न्यूजीलैंड की नजर इतिहास बदलने पर है। अगर न्यूजीलैंड इंदौर वनडे जीत जाता है तो उसकी भारत में ये पहली वनडे सीरीज जीत होगी।
इस मुकाबले में फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगी क्योंकि इस मैच के बाद भारत को करीब 6 महीने तक कोई वनडे नहीं खेलना। ऐसे में फैंस रोहित-विराट से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे होंगे। भारत का इंदौर में रिकॉर्ड अच्छा है। भारत ने अबतक यहां खेले सातों वनडे जीते हैं। पिछली बार 3 साल पहले भारत ने न्यूजीलैंड को यहां हराया था। तब रोहित और शुभमन गिल दोनों ने ओपनिंग करते हुए शतक ठोका था।
Live Updates
- 18 Jan 2026 1:08 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (विकेट कीपर), 6 नीतीश कुमार रेड्डी, 7 रवींद्र जडेजा, 8 हर्षित राणा, 9 कुलदीप यादव, 10 अर्शदीप सिंह, 11 मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: 1 डेवोन कॉनवे, 2 हेनरी निकोल्स, 3 विल यंग, 4 डेरिल मिशेल, 5 मिशेल हे (विकेट कीपर), 6 ग्लेन फिलिप्स, 7 माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), 8 क्रिस्टियन क्लार्क, 9 काइल जैमीसन, 10 जैक फाउल्केस, 11 जेडन लेनोक्स।
- 18 Jan 2026 1:05 PM
IND vs NZ 3rd ODI Live score: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंदौर वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम में बदलाव हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर अर्शदीप सिंह की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है।
- 18 Jan 2026 11:46 AM
IND vs NZ 3rd ODI Live score: शुभमन गिल के पास बड़ा मुकाम हासिल करने का मौका
शुभमन गिल को 3 हजार वनडे रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ खिलाड़ी बनने के लिए 6 पारियों में 70 रन चाहिए। हाशिम अमला ने 57 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था; गिल ने 2930 रन बनाने के लिए 60 पारियां खेली हैं।
- 18 Jan 2026 11:44 AM
IND vs NZ 3rd ODI Live score: भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
भारत: 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 केएल राहुल (विकेट कीपर), 6 नीतीश कुमार रेड्डी/आयुष बडोनी, 7 रवींद्र जडेजा, 8 हर्षित राणा, 9 कुलदीप यादव, 10 प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह, 11 मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड: 1 डेवोन कॉनवे, 2 हेनरी निकोल्स, 3 विल यंग, 4 डेरिल मिशेल, 5 मिशेल हे (विकेट कीपर), 6 ग्लेन फिलिप्स, 7 माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), 8 क्रिस्टियन क्लार्क, 9 काइल जैमीसन, 10 जैक फाउल्केस, 11 आदित्य अशोक/जेडन लेनोक्स।
- 18 Jan 2026 11:40 AM
IND vs NZ 3rd ODI Live score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा वनडे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल, सीरीज 1-1 से बराबर है। न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली वनडे सीरीज जीतने का मौका है।
