अमेरिका के टेक्सास में आर्मी बेस पर हुई गोलीबारी, चार लोगों की मौत

X
By - haribhoomi.com |2 April 2014 6:30 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दुख जताया है और मरने वालों के परिवारवालों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।
ह्यूस्टन। अमेरिका के एक आर्मी बेस पर हुई गोलीबारी में चार लोगों के मारे गए हैं और हमले में 14 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि टेक्सास राज्य स्थित फोर्ट हुड बेस पर बुधवार को सेना की वर्दी पहने एक अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी को अंजाम दिया। हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दुख जताया है और मरने वालों के परिवारवालों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।
फोर्ट हुड के अधिकारियों ने इस घटना का पूरा ब्योरा नहीं दिया, लेकिन बताया कि मारे जाने वालों में संभवत: हमलवार भी शामिल है। बेस पर गोलीबारी की खबर आने के बाद स्थानीय, राज्य और फेडरल अधिकारियों को टेक्सास स्थित किलीन आर्मी बेस की तरफ रवाना कर दिया गया।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, हमले के पीछे क्या था हमलावरों का मकसद-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS