अब देखिए बसंती को 3डी में नाचते हुए, 25 करोड़ में बन कर तैयार हुई 3डी '' शोले ''

नई दिल्ली। 38 साल पहले बनी सुपर सुपरहिट फिल्म 'शोले' अब 3डी वर्जन में आ रही है। पुरानी शोले को 3डी में बनाने पर कुल 25 करोड़ का खर्च आया है। फिल्म `शोले` का 3डी संस्करण जनवरी 2014 में प्रदर्शित हो सकती है। पहले इसे महानायक अमिताभ बच्चन के 71वें जन्मदिन पर 11 अक्टूबर (शुक्रवार) को प्रदर्शित किया जाना था। फिल्मकार फिल्म के लिए `फोर वीक विंडो` चाहते हैं। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता जयंतीलाल गाडा ने एक बयान में कहा कि हमने फिल्म के लिए सिनेमाघरों से चार सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया है। अभी इस बारे में बातचीत चल रही है, संभव है अगले साल जनवरी में फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।
रमेश सिप्पी निर्देशित `शोले` भारतीय सिनेमा में बेहद ऊंचा मुकाम रखती है। फिल्म में अभिनेता धर्मेद्र ने वीरू, अमिताभ बच्चन ने उनके दोस्त जय, अभिनेत्री हेमा मालिनी ने चुलबुली बसंती और दिवंगत अभिनेता अमजद खान ने खलनायक गब्बर सिंह का यादगार किरदार निभाया। इस फिल्म का ऑफिसिएल ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। अब अगले साल 3 जनवरी को यह फिल्म रिलीज की जाएगी। अपने जबरदस्त डायलॉग को लिए यह फिल्म आज भी दर्शक पसंद करते हैं। यह भारतीय सिनेमा की मशहूर फिल्मों में शामिल है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS