रन फॉर यूनि‍टी: बि‍पाशा दौड़ीं, मि‍ल्‍खा दौड़े, मोदी ने दि‍खाई झंडी

रन फॉर यूनि‍टी: बि‍पाशा दौड़ीं, मि‍ल्‍खा दौड़े, मोदी ने दि‍खाई झंडी
X
दिल्ली में मिल्खा सिंह व बिपाशा बसु भी मौजुद।
नई दिल्ली. देश भर में आयोजित हो रही रन फॉर यूनिटी के लिये भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक तैयारियां की है। वडोदरा में दौड़ को हरी झंडी दिखाने पहुचें मोदी ने कहा कि 1100 स्थानों पर हो रही इस दौड़ में चालीस लाख से ज्यादा लोग दौड़ रहै हैं। सरदार पटेल को याद करते हुए मोदी ने कहा कि पटेल ने अपनी जिंदगी देश के नाम कर दी। उन्होने कहा कि वो सरदार पटेल ही थे जिनके कारण देश में आम आदमी देश की स्वतंत्रता मुहिम से जुड़ा।
मोदी ने कहा कि गांधी जी के सच्चाई, अहिंसा और सत्याग्रह के लिए याद किया जाता है जबकि पटेल को एकता, शौर्य और किसानों के लिए जाना जाता है। देश की भिन्नता को देश की एकता बताते हुए मोदी ने देशवासियों से कहा इस दौड़ में देश को जोड़ने के लिए दौड़े।
मोदी ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा के निर्माण के लिए गांव गांव जा कर लोहा संग्रह करेंगे। मोदी ने सभी पार्टियों से कहा कि पटेल की विशाल मूर्ति निर्माण में राजनीति न कर देशभक्ति के इस महान काम के भागीदार बनें।
भाजपा के लौह पुरूष लाल कृष्ण अडवाणी ने अहमदाबाद में दौड़ को हरी झंडी दिखाई। रन फॉर यूनिटी के प्लेटफॉर्म से भाजपा मिशन 272 प्लस योजना पर अमल करने जा रही है। नरेंद्र मोदी ने पार्टी को भरोसा दिलाया है कि पांच राज्यों के 185 सीटों को साधने से कठिन लक्ष्य आसानी से मिल सकता है। कार्यक्रम का मेन फेस ऐसे लोगों को भी बनाया गया है जो कार्यक्रम को प्रभावी बना कर परोक्ष रूप से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे।
राजधानी दिल्ली में इस दौड़ को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और अरूण जेटली हरी झंडी दिखाई। दिल्ली में मिल्खा सिंह व अभिनेत्री बिपाशा बसु भी रन फॉर युनिटी में भाग ले रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर लौह संग्रह समिति औरसहयोग समिति द्वारा देश भर के 665 स्थानों पर मार्च आफ यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है।
सूत्र बताते है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद इस दौड़ को चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी के कारण भारतीय जनता पार्टी का हर छोटा बड़ा नेता इस मार्च में खुलकर भाग ले रहा है।
नीचे की स्लाइड्स में देखें देश के प्रमुख शहरों में दौड़ की तस्वीरें-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 15
  • 16

  • Next Story