रोहित शर्मा की धमाकेदार बैटिंग, 264 रनों की पारी खेलकर तोड़े पांच विश्व रिकॉर्ड

X
By - haribhoomi.com |13 Nov 2014 6:30 PM
रोहित शर्मा ने 264 रनों की पारी खेलकर पांच बड़े विश्व रिकॅार्ड बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने ईडन गार्डन मैदान में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रन बनाने का नया रिकॅार्ड बनाया है। जहां यह स्टेडियम अपनी 150वीं वर्षगांठ भी मना रहा है। वहीं दूसरी ओर इस बड़े स्कोर के साथ ही रोहित ने पॅांच बड़े रिकॅार्ड अपने नाम कर दिए हैं। आइये जानते हैं..
1.वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर
रोहित शर्मा नें 264 रनों की पारी खेलकर सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया गया है। रोहित ने वीरेंद्र सहवाग द्वारा 2011 में 219 रन के स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दे कि वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बेलिंडा क्लॉर्क द्वारा बनाया गया था। यह स्कोर (228) डेनमार्क के खिलाफ महिला विश्व कप में बनाया गया था।
2.वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
रोहित शर्मा इस पारी के साथ ही पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होने वनडे क्रिकेट में दो बार दोहरा शतक बनाया है। इससे पहले बैंगलुरू में 2013 में रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुके हैं।
3.सर्वाधिक चौके लगाए
रोहित शर्मा ने इस स्कोर के साथ ही वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक चौके लगाने वाले खिला़ड़ियों में पहले नंबर आ गए हैं। रोहित ने इस पारी में कुल 33 चौके लगाए। गौरतलब है कि इससे पहले सचिन तेंदुलकर का 25चौकों का रिकॉर्ड सर्वश्रेष्ठ था।
4.चौकों की मदद से रन बनाने का बनाया रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 186 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने बाउंड्री से सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॅार्ड भी तोड़ दिया।
5.इंडिया की तरफ से लिस्ट-ए मैचों का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने 264 रनों की पारी के दौरान भारत की ओर से लिस्ट-ए मैचों में भी सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले शिखर धवन ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक 248 रन बनाए थे। जबकि रोहित लिस्ट-ए मैचों का विश्व रिकॉर्ड बनाने से 4 रनों से चूक गए। लिस्ट-ए का विश्व रिकॉर्ड सरे काउंटी के खिलाड़ी ए ब्राउन (268) के नाम पर है।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, क्रिकेट खेलते हुए रोहित शर्मा के पिक्स-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS