जानिए: राज्यपाल चाहें तो नहीं हटा सकती केंद्र सरकार, यह कानूनी दांव आएगा आड़े

जानिए: राज्यपाल चाहें तो नहीं हटा सकती केंद्र सरकार, यह कानूनी दांव आएगा आड़े
X
संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक राष्ट्रपति जब तक चाहें राज्यपाल अपने पद पर बने रह सकते हैं।
नई दिल्ली. देश में नई सरकार आते ही राज्यपालों पर राजनीति एक बार फिर जोर पकड़ रही है। साल 2004 में जो यूपीए ने जो किया वही एनडीए अब यूपीए सरकार के कार्यकाल में नियुक्त हुए गवर्नर के साथ करने की कोशिश में है। जाहिर है कि राजनीतिक टकराव उसी तरह हो सकता है जैसा 2004 में हुआ था। इससे पहले भी राज्यपाल की नियुक्ति में राजनीतिक दखल को लेकर राजनीतिक विवाद उठते रहे हैं।
कांग्रेस और बीजेपी के बीच टकराव का नया मैदान राजभवन बन रहा है, लेकिन इन राजनीतिक विवादों के बीच कुछ ऐसी बातें जो इस प्रकरण को 2004 से अलग कर रही है। इस बार एनडीए सरकार को मनमाने तरीके से फैसला लेने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का 2010 का आदेश है, जो राज्यपाल की नियुक्ति और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को सीमित करता है। ऐसे में कानूनी जानकारों की मानें तो राज्यपाल को हटाना अब केंद्र सरकार के लिए आसान काम नहीं है।
संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक राष्ट्रपति जब तक चाहें राज्यपाल अपने पद पर बने रह सकते हैं, लेकिन कैबिनेट की सलाह से अगर राज्यपाल को हटाया भी जाता है तो उसके लिए ठोस वजह होनी जरूरी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एसआर सिंह यादव बताते हैं कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है और उनकी नियुक्ति संवैधानिक नियुक्ति है। राष्ट्रपति राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं और यही वजह है कि राज्यपाल अपना इस्तीफा भी राष्ट्रपति के पास भेजते हैं। कैबिनेट की सलाह पर ही राज्यपाल का चयन होता है और फिर उनकी नियुक्ति होती है। जहां तक उनको हटाने का सवाल है तो यह भी राष्ट्रपति ही कर सकते हैं। हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस आरएस सोढ़ी बताते हैं कि कैबिनेट की सलाह पर राष्ट्रपति राज्यपाल को हटा सकते हैं, लेकिन ठोस वजह होनी जरूरी है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कौन सा कानून आएगा आड़े और पहले कब-कब बनी है टकराव की स्थिती-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 4
  • 5

  • Next Story