ग्रह अनुसार कौन सा पेड़ लगाना शुभ होता है?

08 May 2024

आक (मदार)- सफेद मदार का वृक्ष घऱ में लगाया जाए तो सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही इससे व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान बढ़ता है।

पलाश (ढाक)- चंद्र को मन का कारक माना जाता है इसलिए चंद्र ग्रह की मजबूती के लिए पलाश का पेड़ लगाना चाहिए।

खदिर- मंगल ग्रह को क्रोध, शौर्य, साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। खदिर या शिशिर का पेड़ लगाने से और पूजा करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।

तुलसी- बुधवार के दिन तुलसी का पौधा लगाएं, पूजा करें। बुध ग्रह को बुध्दि का कारक माना जाता है।

पीपल- गुरू ग्रह की शांति के लिए पीपल का पेड़ लगाना, जल अर्पित करने से लाभकारी होता है।

गूलर- वैवाहिक जीवन के लिए उत्तरदायी माना जाता है। शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए गूलर के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

शमी- शनिवार के दिन शमी के पौधे को जल अर्पित करने और उसकी पूजा करने से शनि ग्रह की कृपा भी प्राप्त होती है।

चंदन- राहु की खराब स्थिति जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। राहु ग्रह की शांति के लिए चंदन का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

अश्वगंधा- केतु की खराब स्थिति होने से भी व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस ग्रह की बुरी परेशानियों से बचने के लिए अश्वगंधा लगाना चाहिए।