Logo
election banner
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 

23 december ka Ank Rashifal: आज 23 दिसंबर 2023 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/12 /2023, 2+3+1+2+2+0+2+3=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 है,  जिसका जोड़ 6 बनता है। अंकशास्त्र में यह अंक शुक्र का प्रतिधिनित्व करता है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 23 दिसंबर का अंक राशिफल।

मूलांक 1 ( MULANK 1)
यदि आपने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1.
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपकी कार्यक्षेत्र में मदद कर सकता है। वही पर जीवन में कुछ नया सीखने को मिलेगा। उर्जावान महसूस करेंगे, साथ ही प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 52, शुभ रंग: सिल्वर

मूलांक 2 ( MULANK 2)
यदि आपने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2.
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। कई समय से घर से जुड़ा हुआ कार्य रुका हुआ था तो वह आज आपका पूरा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। मगर छोटी मोटी सर्दी, खासी, जुकाम आपको लग सकती है, इसलिए आप बचकर रहें। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वही पर आज धन खर्च आपका अधिक होगा, मगर धन प्राप्ति भी होगी इसलिए धन खर्च से घबराए नहीं।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: ग्रे

मूलांक 3 ( MULANK 3)
यदि आपने किसी भी महीने की 3,12,21,30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3.
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज मित्रों से मुलाकात हो सकती है, वही पर आपके ऑफिस में भी कोई उदास मन कर सकता है, जिसकी वजह से खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। बाहरी खाने पीने से बचें। वही पराजय परिवार में भी अछम समय बिताएंगे। आपके घर में जो आपसे बुजुर्ग है वह आपको अधिक प्रेम करेंगे। धन प्राप्ति होने की संभावना है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हरा

मूलांक 4 ( MULANK 4)
यदि आपने किसी भी महीने की 4,13,22,31 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 4.
आज का दिन कुछ चीजों को लेकर आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी से भी उधारी का लेन-देन ना करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपके श्लोक आपके रिश्ते की निंदा भी कर सकते हैं। अपने केवल कार्य पर ध्यान देकर चले, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज आपके स्वास्थ में किसी प्रकार की हानि हो सकती है, इसीलिए वाहन चलाते समय दुर्घटना से बचें। साथ ही प्रेम संबंध में भी किसी चीज को लेकर के टेंशन हो सकती है, इसीलिए अपने प्रेमी को समझने का प्रयास करें। वही धन का अधिक खर्च ना करें।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 5 ( MULANK 5)
यदि आपने किसी भी महीने की 5,14,23 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 5.
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज कोई नया कार्य की शुरुआत कर आप पूरा कर सकते हैं। ऊर्जावान भी रहेंगे, जिसके चलते आप अधिकारी को प्रसन्न कर पाएंगे। आज मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। अपने खास के साथ कॉल की टाइम स्पेंड करेंगे और धन की भी प्राप्ति होगी, मगर अधिक मात्रा में नहीं होगी ।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग: पीला

मूलांक 6 ( MULANK 6)
यदि आपने किसी भी महीने की 6,15,24 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6.
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज जो लोग सिंगल है, उन लोगों का विवाह लिए प्रस्ताव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आप लोग तरक्की प्राप्त करेंगे। आवाज अच्छी रहेगी, मधुर वाणी के कारण आज आपसे लोग आकर्षित हो सकते हैं, वही पर आज आपके परिवारिक जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की प्राप्ति होगी, किसी दूसरे का आया हुआ धन आपको मिल सकता है।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग: गोल्डन

मूलांक 7 ( MULANK 7)
यदि आपने किसी भी महीने की 7,16,25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 7.
आज के दिन आप लोगों के लिए बहुत ही खास रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आप लोगों से बहुत ज्यादा कोई महिला आकर्षक हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप अध्यात्मिक्ता की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ ही घूमने फिरने जा सकते हैं, हो सकता है किसी धार्मिक स्थान पर घूमकर आए। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 27, शुभ रंग: वॉइलेट

मूलांक 8 ( MULANK 8)
यदि आपने किसी भी महीने की 8,17,26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8.
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ चुनौतियां ले कर आ सकता है, मगर यह चुनौतियां आज आपको बहुत कुछ जीवन में सिखाएंगी, साथ ही आज आपका स्वास्थ भी थोड़ा गड़बड़ा सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान देकर ही कार्य करें। परिवार के लोग आपके साथ बने रहेंगे। जीवनसाथी भी आपके लिए काफी योगदान देगा। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 14, शुभ रंग: लाल

मूलांक 9 ( MULANK 9)
यदि आपने किसी भी महीने की 9,18,27 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 9.
आज का दिन आप लोगों का काफी बेहतर रहेगा। पुराने टेंशन से छुटकारा मिलेगा। आज अधूरे कार्य भी पूरे होंगे, जिस वजह से आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर आप बहुत लंबे समय से वाहन को सोच रहे थे, तो यह कार्य भी आज पूरा हो सकता है। परिवार के साथ ख़ुशी का समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, इसीलिए धन भी खर्चा करेंगे।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: लेमन
 

5379487