Logo
election banner
हिंदू संस्कृति में किसी भी चीज को खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। बिना शुभ मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य करने से बचते हैं। ज्योतिष के अनुसार किसी भी चीज को अगर सही नक्षत्र, तिथि और मुहूर्त में खरीदी जाए तो उसमे वृध्दि होती है।

Shubh muhurat: हिंदू संस्कृति में किसी भी चीज को खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। बिना शुभ मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य करने से बचते हैं। ज्योतिष के अनुसार किसी भी चीज को अगर सही नक्षत्र, तिथि और मुहूर्त में खरीदी जाए तो उसमे वृध्दि होती है।

शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त देखकर मांगलिक कार्य की शुरुआत करना चाहिए। वाहन, प्रॉपर्टी, आभूषणों की खरीदारी करते समय मुहूर्त देखना उन्नतिदायक माना जाता है। अक्सर नए वर्ष में हर कोई कुछ ना कुछ खरीदने की सोच रखता है। ऐसे में अगर आप भी नए साल में गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो जनवरी 2024 में आपके लिए काफी अच्छा शुभ मुहूर्त लेकर आया है। जिसमें कई शुभ योग बन रहे हैं। जानिए नए साल जनवरी 2024 में खरीदारी करने के शुभ दिन, मुहूर्त और तिथि..

वाहन खरीदी मुहूर्त
पंचांग के अनुसार नए साल में 7 जनवरी से शुभ योग बन रहे हैं। जनवरी 2024 में आप 10 दिन खरीदारी कर सकते हैं। नए वाहन खरीदारी के लिए यह माह काफी अच्छा है। मान्यता है कि कोई भी वाहन की खरीदारी शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए, ऐसा करने से आपके अंदर सकारात्मक्ता बनी रहेगी और यात्रा बेहतर होगी। इसलिए नए वाहन लेने से पहले मुहूर्त जरूर देखें। वाहन खरीदारी करते समय पूजा अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इसके बाद ही यात्रा की शुरुआत करनी चाहिए।

जनवरी माह के 10 शुभ दिन
नए वाहन खरीदी के लिए शुभ मुहूर्त में 10 दिन का समय है। आप इन दिनों खरीदी कर सकते हैं। 7 जनवरी 2024, 14 जनवरी 2024, 15 जनवरी 2024, 17 जनवरी 2024, 21 जनवरी 2024, 22 जनवरी 2024, 24 जनवरी 2024, 25 जनवरी 2024, 26 जनवरी 2024, 31 जनवरी 2024. शास्त्रों के अनुसार रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को शुभ दिन माना जाता है, वहीं प्रतिपदा, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी, और पूर्णिमा तिथि को शुभ माना जाता है। इसके अलावा वाहन खरीदी से पूर्व पुरोहित से सलाह लेकर ही शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना श्रेष्ठ होता है।

5379487