Logo
Ram Navami 2026 Date: इस साल राम नवमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। जानें नवमी तिथि, मध्याह्न मुहूर्त, पूजा का सही समय और राम नवमी का धार्मिक महत्व।

Ram Navami 2026 Date: हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में राम नवमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन देशभर के मंदिरों और घरों में भक्त पूरे श्रद्धा भाव से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करते हैं। 

कब है राम नवमी 2026?
साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर कई लोगों के मन में भ्रम है कि यह 26 मार्च को है या 27 मार्च को। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी। इसी कारण वर्ष 2026 में राम नवमी का पर्व 26 मार्च को मनाया जाएगा, क्योंकि इस दिन मध्याह्न काल में नवमी तिथि विद्यमान रहेगी।

राम नवमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

  • नवमी तिथि आरंभ: 26 मार्च 2026, सुबह 11:48 बजे
  • नवमी तिथि समाप्त: 27 मार्च 2026, सुबह 10:06 बजे
  • मध्याह्न क्षण: दोपहर 12:27 बजे

राम नवमी का धार्मिक महत्व

  • राम नवमी का दिन भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं को स्मरण करने का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • इस दिन भगवान राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की भी पूजा की जाती है।
  • भक्त भगवान राम को खीर का भोग अर्पित करते हैं। कहा जाता है कि खीर का प्रसाद चढ़ाने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

7