9 जनवरी को मनाई जाएगी साल की पहली मासिक शिवरात्रि, 3 राशि के जातकों के लिए होगी शुभ

Lord Shiva
X
Masik Shivratri 2024
एक साल में 12 शिवरात्रि पड़ती है, इस दिन शिव भक्त भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं। इस बार मासिक शिवरात्रि कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगी।

(कीर्ति राजपूत)

Masik Shivratri 2024 : हिन्दू धर्म में शिवरात्रि का विशेष महत्व है। शिवरात्री यानी भगवान शिव की प्रिय रात्री। हिन्दू पंचांग के अनुसार पूरे वर्ष में 12 शिवरात्रि मनाई जाती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इसी शुभ दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस साल पहली मासिक शिवरात्रि 9 जनवरी 2024 मंगलवार के दिन मनाई जा रही है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन उपवास रखकर श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से सुख, समृद्धि, संतान और सफलता प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि साल की पहली शिव रात्रि किन राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाली है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए नए साल की पहली मासिक शिवरात्रि शुभ होगी। वृषभ राशि वाले जातक भक्ति भावना के साथ भगवान शिव की उपासना करें, तो उनके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी और मुश्किलों का अंत होगा। लंबे समय से अटके हुई कार्य पूर्ण होंगे। इस शिवरात्री भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करते हैं। तो उन्हें अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए साल की पहली मासिक शिवरात्रि बहुत ख़ास होने वाली है। कर्क राशि वाले जातकों को अपने सभी लक्ष्य प्राप्त होंगे। लंबे समय से जिस कार्य को करने का प्रयास कर रहे थे, वह पूरा हो सकता है। श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान शिव की आराधना करने से कर्क राशि वालों को धन और वैभव की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए साल 2024 की पहली मासिक शिवरात्रि बेहद ख़ास होने वाली है। सिंह राशि वालों के रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। करियर में लाभ प्राप्त होगा। कर्क राशि वाले मासिक शिवरात्रि के दिन श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। तो इन्हें भगवान का आशीर्वाद सदैव के लिए प्राप्त होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story