Logo
election banner
मानसिक शांति जीवन में बहुत जरूरी है। यह मनुष्य की बहुमूल्य वस्तु है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब होने पर व्यक्ति मानसिक समस्याओं से घिर जाता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ उपायों से इसे कम किया जा सकता है।

Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का पूरा जीवन ग्रहों की चाल और स्थिति पर ही निर्भर करता है। ऐसे में अगर ग्रह की चाल सही नही होगी तो व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अशुभ होने पर मानसिक तनाव बढ़ता है। इसके अलावा राहु-केतु भी इसमें भूमिका निभाते हैं। व्यक्ति के अंदर भय पैदा होती है जिसके कारण वह हमेशा परेशान रहता है। लगातार तनाव बने रहने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। डिप्रेशन से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिषीय उपाय... 

मंत्र का जाप करें (chant mantra):
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव मंत्र यानी ‘ऊँ नमः शिवाय’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करना चाहिए। इससे भी डिप्रेशन के रोगियों को लाभ मिलता है। अवसाद को कम करने का यह सबसे सरल ज्योतिष उपाय है, जिसका स्मरण करने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

चांदी का आभूषण पहनें (Wearing Silver bracelet)
मानसिक तनाव के शिकार लोगों को अपने दाहिने हाथ में सोमवार के दिन चांदी का कड़ा धारण करना चाहिए। कड़ा ऐसा होना चाहिए जिसमें कोई जोड़ ना हो। यह भी मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने में कारगर है।

चांदी के गिलास में पानी पिएं (Drink Water in Silver Glass)
डिप्रेशन के शिकार लोगों को हमेशा चांदी के ग्लास से पानी पीना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार यह डिप्रेशन को कम करने का यह सबसे सरल उपाय है, जिसे वैदिक ज्योतिष में भी फलदायी माना है। चंद्रमा को जल तत्व का कारक ग्रह भी माना जाता है। ऐसी दशा में चांदी के पात्र में पानी रखने से चंद्रमा को बल मिलता है और इस पानी को पीने से सकारात्मक सोच और प्रसन्नता बढ़ती है। ऐसा करने से व्यक्ति धीरे-धीरे डिप्रेशन से बाहर आने लगता है।

भगवान शिव की पूजा (Worshipping Lord Shiva)
भगवान शिव पूरे ब्रह्मांण के देवता हैं। भगवान शिव चंद्रमा को अपने सिर में विराजमान किए हुए हैं। ऐसे में अगर आप शिव जी की पूजा करेंगे तो चंद्रमा खुश होकर आपके मानसिक तनाव को कम करने का काम करेगा। इसलिए हमेशा डिप्रेशन जैसी स्थिति में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा आप सोमवार का व्रत भी रख सकते हैं।

बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें (respect elders)
तनाव को बढ़ाने में चंद्रमा की भूमिका होती है। चंद्रमा किसी जातक की कुंडली में मां का कारक भी है। ऐसे में चंद्रमा को मजबूत रखने के लिए आपको मां का सम्मान करना चाहिए। माता के साथ अगर आप किसी बुजुर्ग का भी सम्मान करते हैं तो अत्यधिक लाभ मिलेगा। सोमवार के दिन कुछ चीजें भी दान करना चाहिए।

ध्यान (Meditation)
मानसिक तनाव के शिकार लोगों को हर दिन प्राणायाम और ध्यान जरूर करना चाहिए। हर दिन कुछ देर के लिए समय अनुसार ध्यान जरूर करें। ऐसा करने से विचारों को नियंत्रित किया जा सकता है। जिससे शरीर और आत्मा को आराम देकर दिमाग को शांत करने में मदद मिलेगी। ऐसा करने से डिप्रेशन के अलावा भी कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हैं।

5379487