Samay Sagar Maharaj Pad Padarohan Mahotsav: दमोह के जैन तीर्थ कुंडलपुर में‎ मंगलवार को समय सागर महाराज ने आचार्य विद्यासागर के उत्तराधिकारी के तौर पर आचार्य पद स्वीकार कर लिया। संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित सभी अतिथि उन्हें आसन तक लेकर पहुंचे।

पदारोहण महोत्सव मंगलवार दोपहर 1 बजे शुरू हुआ और देर शाम तक चला। मुनि संघ द्वारा समय सागर जी से पद स्वीकार करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन नियम सागर महाराज और प्रणाम सागर महाराज ने किया। 

जैन तीर्थ कुंडलपुर में समय सागर महाराज आचार्य पद पर पदभार महोत्सव।

सीएम बोले-पदारोहण सौभाग्य की बात 
पदारोहण महोत्सव में संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। सीएम मोहन यादव ने कहा 'समय सागर महाराज का आचार्य पदारोहण सौभाग्य की बात है। उनका मार्गदर्शन हम लोगों को हमेशा मिलता रहेगा।
 

दिगंबर जैन समाज में 76 मुनि संघ
दिगंबर जैन समाज के देशभर में 76 मुनि संघ हैं। सभी के अपने आचार्य हैं। हर संघ में 1 गणधर आचार्य, 2 गणाचार्य, 114 आचार्य, 3 बालाचार्य, 2 ऐलाचार्य यानी कुल 1794 संत हैं। अभी आचार्य सन्मति सागर, आचार्य प्रसन्न सागर, आचार्य वर्धमान सागर, आचार्य देवनन्दी और गणाचार्य विराग सागर आचार्य हैं। सभी का अपना प्रभावना क्षेत्र है।

इन्होंने भी संभाला आचार्य पद 
दिगंबर जैन समाज के 76 संघ में से समय सागर महाराज चौथे मुनि हैं, जो पिछले महीने में आचार्य बन रहे हैं। गणाचार्य विराग सागर ने 13 फरवरी 2023 को पथरिया में मुनि विहर्ष सागर को आचार्य पद सौंपा। गिरनारजी में आचार्य पट्टाचार्य निर्मल सागर की समाधि के बाद 11 दिसंबर 2020 को यह पद निर्भय सागर को मिला। साथ ही 15 नवंबर 2020 को राजस्थान के बारा जिले में आचार्य ज्ञानसागर की समाधि के बाद उनके शिष्य को आचार्य पद दिया।

आचार्य विद्यासागर की तपोस्थली कुंडलपुर में 16 अप्रैल को समय सागर महाराज का पदारोहण समारोह है। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

कुंडलपुर के 200 एकड़ क्षेत्र में तैयारियां
पदारोण महोत्सव के लिए कुंडलपुर धाम के 200 एकड़ क्षेत्र में तैयारियां की गई हैं। मुख्य पंडाल और भोजनशाला के साथ बाहर से आए लोगों के लिए एसी रूम, डोरमेट्री सहित अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। आने जाने में समस्या न हो, इसके लिए अलग-अलग पार्किंग जोन और वन-वे रूट निर्धारित किए गए हैं। कैसे पहुंचे कुंडलपुर धाम... देखें रूट चार्ट