Govardhan Puja 2024: आज गोवर्धन पूजा के दिन करें ये 5 उपाय, जीवन से दूर होती जाएंगी सभी परेशानियां

Govardhan Puja Upay by Jyotish Shastra
X
गौ माता के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बना आज पूजा करने का विधान है।
आज 2 नवंबर शनिवार को गोवर्धन पूजा हैं। गौ माता के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बना आज पूजा करने का विधान है। प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को

Govardhan Puja Upay: आज 2 नवंबर शनिवार को गोवर्धन पूजा हैं। गौ माता के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बना आज पूजा करने का विधान है। प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाता है। आज के दिन को बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि, गोवर्धन पूजा उत्सव के दिन यदि कुछ विशेष ज्योतिषी उपाय कर लिए जाए, तो व्यक्ति को जीवन में चल रही कई परेशानियों का समाधान मिल जाता है।

गोवर्धन पूजा के दिन करें ये उपाय

- आज गोवर्धन पूजा के दिन एक थाली लेकर उसमें 5 गोमती चक्र और 5 कौड़ियां रखें। पूजन के दौरान रोली-चावल से इनकी भी पूजा करें। इसके पश्चात एक लाल कपडा लेकर उसमें पूजा किये हुए 5 गोमती चक्र और 5 कौड़ियां बांध लें। अब इसे घर में रुपये-पैसे वाली जगह पर रख देवें।

- जीवन में खुश रहना चाहते हैं, तो गोवर्धन पूजा वाले दिन गाय माता की सेवा अवश्य करें। आज गौ माता के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें हरा चारा खिलाएं।

- आज गोवर्धन पूजा के दिन विष्णु मंदिर जाकर हरी सब्जियों का दान करें। साथ ही विष्णु मंत्र ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय' का 108 बार जाप भी करें। ज्योतिष के मुताबिक इस उपाय को करने से आप अपने बच्चों को करियर में उन्नत होते हुए देख सकेंगे।

- आज गोवर्धन पूजा के दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर से स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं। इस पर थोड़ी-सी खील भी चिपका दें। इस उपाय को करने से परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थय हमेशा अच्छा बना रहता है।

- गोवर्धन पूजा के दिन गाय को स्नान कराकर तिलक अवश्य करें। इसके बाद चारा खिलाएं और 7 परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से जीवन में चल रही रुपये-पैसे की तंगी से निजात मिलती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story