Govardhan Puja 2024: आज इस दुर्लभ संयोग में करें गोवर्धन पूजा, मिलेगा चार गुना अधिक फल!

Govardhan Puja 2024 Durlabh Shubh Sanyog Muhurat
X
आज गोवर्धन पूजा पर अमृत योग बन रहा है, जिसे आयुष्मान योग भी कहते है।
आज 2 नवंबर 2024 शनिवार को गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा पर एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें पूजन करना लाभकारी सिद्ध होगा। ज्योतिष के अनुसार

Govardhan Puja 2024 Shubh Sanyog: आज 2 नवंबर 2024 शनिवार को गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा पर एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें पूजन करना लाभकारी सिद्ध होगा। ज्योतिष के अनुसार, आज गोवर्धन पूजा पर अमृत योग बन रहा है, जिसे आयुष्मान योग भी कहते है। इस योग में पूजा करने से चार गुना अधिक लाभ की प्राप्ति होती है। साथ ही जातकों को जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है।

गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2024

  • - आज गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त सुबह 06:40 से सुबह 09:46 तक रहेगा।
  • - आज गोवर्धन पूजा का विजय मुहूर्त दोपहर 02:09 दोपहर 02:56 तक रहेगा।
  • - आज गोवर्धन पूजा का संध्याकाल मुहूर्त दोपहर 03:40 से 06:34 तक रहेगा।
  • - आज गोवर्धन पूजा का गोधूलि मुहूर्त शाम 06:05 से शाम 06:30 तक रहेगा।
  • - आज गोवर्धन पूजा का अमृत योग सुबह 06:34 से रात 08:22 तक रहेगा।

गोवर्धन पूजा विधि

  • - सुबह गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा बनाएं।
  • - प्रतिमा को फूलों और रंगों से सुसज्जित करें। इसके पश्चात दोनों की पूजा करें।
  • - पूजा में भगवान श्री कृष्ण को फल, जल, दीपक, धूप और उपहार चढ़ाएं।
  • - इसके पश्चात कढ़ी और अन्नकूट चावल का भोग अर्पित करें।
  • - गोवर्धन पूजा के दिन गाय, बैल और भगवान विश्वकर्मा की पूजा भी करें।
  • - पूजा के पश्चात गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा कर डंडवत प्रणाम करें।
  • - अब जल हाथ में लेकर मंत्र जाप करें और आरती कर पूजा को ख़त्म करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story