Logo
Sun and Mercury Transit : इस वर्ष मार्च का महीना खास रहने वाला है। मार्च के महीने में कुछ राशि वाले जातकों की किस्मत बदल सकती है। इस वर्ष मार्च के महीने में सूर्य और बुद्ध मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे है। बुद्ध और सूर्य के एक ही राशि में होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।

(रुचि राजपूत)

Sun and Mercury Transit : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो या दो से अधिक ग्रह एक ही रही में होते है तो वह युति बनाते है। ग्रहों की यह युति ज्योतिष की दृष्टि से बहुत अहम होती है। इस वर्ष मार्च के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य और बुद्ध की युति बनने जा रही है। 7 मार्च 2024, गुरूवार को बुद्ध मीन राशि में प्रवेश करने वाले है। इसके बाद 14 मार्च 2024, गुरुवार के दिन सूर्य भी मीन राशि में चले जाएंगे। सूर्य और बुद्ध के मीन राशि में होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा जो कुछ राशि वालों को बेहद लाभ देने वाला है। सूर्य और बुद्ध की यह युति मीन राशि में 25 मार्च 2024, सोमववार के दिन तक रहेगी। तो चलिए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कि कौन सी हैं वें राशियां जो इस दौरान लाभ प्राप्त करने वालीं हैं। 

धनु राशि
मीन राशि में बन रहा बुधादित्य राजयोग, धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी होने वाला है। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से धनु राशि वाले जातकों को व्यापार से जुड़ी योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान सेहत पर थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपके रुके हुए कार्य रफ़्तार पकड़ेंगे।

मीन राशि
सूर्य और बुध की युति मीन राशि में ही होने जा रही है। इस दौरान बना बुधादित्य राजयोग मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा। मीन राशि वाले जातकों के व्यापार में आने वाली मुश्किलें ख़त्म होंगी। सूर्य देव की कृपा से विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगेगा। मीन राशि वाले जातकों को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों को बुधादित्य राजयोग लाभ देने वाला है। वृषभ राशि वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें ख़त्म होंगी। व्यापार और नौकरी में धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहयोगियों और बॉस का साथ मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

5379487