बदायूं के बाद आजमगढ़, इटावा और हाथरस में भी गैंगरेप, बदायूं मामले की CBI जांच के लिए सरकार तैयार

नई दिल्ली. यूपी में बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दो दिनों में यूपी में बलात्कार की चार घटनाएं सामने आई हैं। बदायूं जिले में दो किशोरियों के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उन्हें फांसी पर लटकाए जाने के मामले में पुलिस ने तड़के दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
इस प्रकरण के सभी पांच प्रमुख अभियुक्त अब पुलिस की पकड़ में आ चुके। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि वारदात के आरोपी हेड कांस्टेबल छत्रपाल यादव को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया जबकि पांचवे आरोपी सर्वेश यादव को शनिवार तड़के पकड़ा गया। इस तरह अब तक मामले के पांचों प्रमुख अभियुक्तों हेड कांस्टेबल छत्रपाल, कांस्टेबल सर्वेश यादव तथा गांव के दबंगो पप्पू यादव, अवधेश यादव और सर्वेश यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्रकरण में कुल सात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उनमें से दो अज्ञात है। इस मामले में कटरा सादतगंज चौकी में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ साजिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इन दोनों को बर्खास्त किया जा चुका है। बाकी आरोपियों के विरुद्ध बलात्कार और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले में चौकी प्रभारी राम विलास यादव को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा सादतगंज क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात शौच के लिए गई 14 तथा 15 साल की चचेरी बहनों के शव अगले दिन सुबह एक बाग में पेड़ पर फंदे से लटकते पाए गए थे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS