लालू को छोड़ नीतीश संग जाएंगे पासवान!

X
By - Agency |25 Dec 2013 6:30 PM
लोक जनशक्ति पार्टी पार्टी का बिहार से नहीं है एक भी लोकसभा सांसद।
पटना. कहते हैं कि राजनीति में कोई दोस्त और कोई दुश्मन नहीं होता। ये कहावत एक बार फिर बिहार में पूरी होती नजर आ सकती है। बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद नई संभावनाएं जोर पकड़ने लगी हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बात संकेत मिल रहे हैं कि नीतीश-पासवान हाथ मिला सकते हैं।
नए समीकरण के सवाल पर नीतीश ने पत्रकारों को जवाब दिया कि राजनीति में संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं। आप जो कह रहे हैं, ऐसा हो भी सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक लालू यादव और पासवान के गठजोड़ से जदयू को आगामी चुनावों पर नुकसान हो सकता है और दूसरा बीजेपी मुखर विरोध पहले से कर ही रही है। ऐसे में नीतीश को खिसकते जनाधार को बचाने के लिए पासवान से हाथ मिला सकते हैं, जिससे पार्टी को लोकसभा चुनाव में एससी वोट का फायदा मिल सकता है।
जानकारों के मुताबिक नीतीश को बात की आशंका है कि बीजेपी के अलग होने के बाद सवर्ण वोट का बड़ा हिस्सा जदयू से दूरी बना सकता है। हालांकि लोक जनशक्ति पार्टी पार्टी का बिहार से एक भी लोकसभा सांसद नहीं।
नीचे की स्लाइड्स में तस्वीरों से जाने बिहार के समीकरण-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS