बारिश से मुंबई और उज्जैन हुए पानी-पानी, देखिए नजारे फोटो की जुबानी

X
By - haribhoomi.com |20 July 2015 6:30 PM
मंगलवार को स्वंय कोटेश्वर महादेव बाबा महाकाल का अभिषेक करने गर्भ गृह में पहुंच गए।
नई दिल्ली. मुंबई की बारिश ने एक बार फिर अपना रंग दिखा दिया। मंगलवार को हुई भारी बारिश की वजह मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रेलवे स्टेशन लेकर सड़कों तक, लोगों और शहर की रफ्तार पर लगाम लग गई। कई सबअर्बन ट्रेनों के संचालन में देरी के साथ-साथ सड़कों पर यातायात में भी समस्या आई। एयरपोर्ट पर प्लेन की लैंडिंग के लिए भी पायलेट्स को कई बार ट्राइ करना पड़ा।
वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के उज्जैन में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश अब रुक गई है, लेकिन अब भी कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी उज्जैन के महाकाल तक पहुंच चुका है और शिवलिंग पानी में डूबा हुआ है। शिप्रा नदी अब भी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है।
इसे भी पढ़ें:- दाजिर्लिंग में बारिश और भूस्खलन से मची तबाही, 38 की मौत
वर्षों से जिस कोटितीर्थ कुंड के जल से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया जाता था, मंगलवार को स्वंय कोटेश्वर महादेव बाबा महाकाल का अभिषेक करने गर्भ गृह में पहुंच गए। स्थिति यह थी कि कोटितीर्थ के जल से आधा शिवलिंग डूबा हुआ था और इसी स्थिति में भूतभावन की भस्म आरती हुई। हजारों सालों बाद ऐसा दृश्य उपस्थित हुआ था। भस्म आरती के बाद मोटर चलाकर गर्भगृह से पानी बाहर निकाला गया।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, बारिश की कहानी, फोटोज् की जुबानी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS