पत्रकारों के सवालों से बचती रहीं राधे मां, बोलीं- ऊपर वाले पर छोड़ा अपने भाग्य का फैसला

X
By - haribhoomi.com |7 Aug 2015 6:30 PM
विवादों में घिरी खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां पहली बार मीडिया के सामने आई हैं।
औरंगाबाद. विवादों में घिरी खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां पहली बार मीडिया के सामने आई हैं। एक के बाद एक नए विवादों और आरोपों में घिर रहीं राधे मां महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नजर आई। हाथों में त्रिशूल और गुलाब का फूल लिए राधे मां जब मीडिया के सामने आईं तो उनके समर्थक माता के जयकारे लगा रहे थे।
पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद ऐसी खबरें थी कि राधे मां देश छोड़कर भाग गई हैं। लेकिन शुक्रवार को राधे मां औरंगाबाद में नजर आई। इस दौरान राधे मां की आंखों में आंसू भी नजर आ रहे थे। राधे मां भले ही लोगों के सामने नजर आई लेकिन इस दौरान वो लगातार मीडिया से बचने की कोशिश करती दिखीं।
मीडियावालों को 15 घंटे इंतजार कराने के बाद जब उनसे ये पूछा गया कि वो अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर क्या कहेंगी तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं कुछ नहीं बोलूंगी मेरा न्याय तो ऊपरवाला करेगा। मीडिया के सवालों से बचने के लिए उन्होंने अपने समर्थकों का सहारा लिया और उनके बीच बैठ गई। इस दौरान राधे मां के समर्थकों ने मीडियावालों पर अपनी भड़ास निकाली। राधे मां के भक्तों ने उन्हें मीडिया से दूर रखने की कोशिश की और बाद में राधे मां के समर्थक उन्हें गोद में उठाकर उनकी कार तक ले गए।
नीचे की स्लाइड्स में पढें, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS