देखिए जब लंदन में खुलेआम झगड़ पड़े प्रेमी-प्रेमिका तो ब्वॉयफ्रेंड की लग गई पिटाई

X
By - haribhoomi.com |25 May 2014 6:30 PM
जब प्रेमिका, प्रेमी को मार रही थी तब सब मदद को आए लेकिन जब प्रमिका, प्रेमी को मारने लगी तब कोई नहीं आया।
लंदन. महिलाओं की तरह पुरूष भी घरेलू हिंसा के शिकार होते हैं। इस बात की पुष्टि एक छुपे कमरे के जरिए, प्रेमी- प्रेमिका के बीच हुए झगड़े को फिल्मा कर किया गया है। लंदन के एक पार्क में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से जब झगड़ा रहा था तब वहां मौजूद सभी लोग महिला की मदद को पहुंचे।
झगड़े के बीच पहुंची एक महिला ने मार खाती महिला से मदद की बात कही। उसने पुलिस सहायता की भी बात कही। लेकिन महिला ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है, उसे किसी के मदद की जरूरत नहीं है। महिला के अलावा उस जहग मौजूद सभी लोग मार खाती महिला की मदद को पहुंचे हैं।
लेकिन जब महिला अपने प्रेमी को मारने लगती है तब सब दूर से ही खूब ठहाके लगाकर हंसते हैं। वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति पुरूष की मदद को नहीं आता है। सब दूर से ही मार खाते पुरूष को देखकर हंसते और खुश होते हैं। अमूमन यह माना जाता है कि घरेलू हिंसा की शिकार सिर्फ औरते ही होती हैं।
महिला घरेलू हिंसा के आधार पर ही लोगों की प्रतिक्रिया भी इस तथ्य के आधार पर होती है कि घरेलू हिंसा के सिर्फ महिलाओं के साथ होती है जैसा कि इस वीडिया में सामने आया है। लंदन के पार्क में छुपे कैमरे में जो कुछ रिकॉर्ड हुआ उससे यह कहा जा सकता है कि लोग कही-सुनी बातों पर ही भरोसा करते हैं।
लोग उसी आधार पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त करते हैं। जब प्रेमी, प्रेमिका को मार रहा था तब उसकी मदद को एक महिला समेत कई लोग आए लेकिन जब प्रमिका, प्रेमी का मार रही थी तब कोई भ उसे बचान नहीं आया। सब दूर से हंसकर इंजॉय कर रहे थे।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्या हुआ जब प्रेमी मार खाता रहा -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS