PM ने पटेल की जयंती पर ''रन फॉर यूनिटी'' को दिखाई हरी झंड़ी, खुद भी दौड़े

PM ने पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंड़ी, खुद भी दौड़े
X
राजपथ से शुरू होकर इंडिया गेट पर खत्म होने वाली इस दौड़ में 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होंगे।
नई दिल्ली. देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौकै पर गृह मंत्रालय ने एक खास दौड़ का आयोजन करवाया है। इस दौड़ को पीएम मोदी ने हरी झंड़ी दिखाई। विजय चौक से इंडिया गेट तक आयोजित इस दौड़ में खुद पीएम भी शामिल हुए। दौड़ में हिस्सा लेने बॉक्सर विजेंद्र कुमार और पहलवान सुशील कुमार भी राजपथ पहुंचें। उम्मीद है कि इस दौड़ में 10 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा ले रहे हैं। इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। देश में यह पहला मौका है, जब पटेल की जयंती को इतने भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कदम के जरिए मोदी सरकार सरदार पटेल को भी नेहरू के समकक्ष लाने की कोशिश कर रही है। आमतौर पर 31 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है।
सरदार पटेल की जयंती पर शुक्रवार सुबह राजपथ पर दौड़ का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई सीनियर मंत्री भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम को सरकार किस तरह से व्यापक पैमाने पर मनाना रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गृहसचिव अनिल गोस्वामी ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों को पत्र लिखकर पटेल जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कहा था।
रेल मंत्रालय ने तो अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे राजपथ पर होने वाली दौड़ में हिस्सा लें। इसे एकता के लिए दौड़ नाम दिया गया है। इसके अलावा सभी मंत्रालयों को यह भी कहा गया है कि वे अपने कर्मचारियों को शपथ दिलाएं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, इस मौके पर पीएम ने लोगों को क्या शपथ दिलाई
-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 4
  • 5

  • Next Story