पीपली लाइव का नत्था AAP के टिकट पर दुर्ग से लड़ेगा चुनाव

X
By - haribhoomi.com |22 March 2014 6:30 PM
दुर्ग जिले के भिलाई नगर में जन्में ओमकार दास माणिकपुरी की पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई यहीं हुई।
रायपुर। पीपली लाइव का नत्था यानी ओमकार दास माणिकपुरी जो फिल्म में सरकारी योजनाओं और भ्रष्ट तंत्र का चेहरा बताते नजर आए थे, वो अब असल जीवन में इस व्यवस्था को बदलने वाले हैं। मूलत: छत्तीसगढ़ का निवासी नत्था अब यहीं से चुनाव लड़ने का मन बना रहा है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो वह आप पार्टी से टिकट उम्मीदवार हो सकता है, सीट होगी दुर्ग। इस सीट से भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सरोज पांडेय सांसद हैं और इस बार भी पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। अब देखना यह है कि महंगाई डायन खाए जात है, सरीखे गीतो से मशहूर हुई इस फिल्म का हीरो असली जिंदगी में इन गीतों से कितनी टक्कर दे पाता है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र से आप पार्टी ने सोनी सोरी का नाम घोषित कर रखा है। सोनी सोरी ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) जल्द ही रायपुर, दुर्ग और कांकेर क्षेत्र से भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सबको चौंका सकती है। दुर्ग से फिल्म 'पीपली लाइव' के हीरो नत्था (ओंकारदास मानिकपुरी) के नाम पर चर्चा चल रही है।
एक बेहतर विकल्प मिल जाने पर कुछ लोकसभा क्षेत्रों में आप की दमदार उपस्थिति की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सूबे के भिलाई निवासी 'पीपली लाइव' के नत्था ने स्वीकार किया है कि वह आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में बने हुए हैं। पूरी संभावना है कि वह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार होंगे। वह फिलहाल मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
दुर्ग जिले के भिलाई नगर में जन्में ओमकार दास माणिकपुरी की पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई यहीं हुई। पिताजी की मृत्यु के बाद वह एक लोककला दल मंडली में शामिल हो गए। उसके बाद वह 1981 में भिलाईनगर के बृदानबर वार्ड 20 में शिफ्ट हो गए, उन्होंने एक कलाकार के रूप में तब काम शुरू किया जब वह 17 साल के थे। इसकी शुरुआत उन्होंने नाचा के साथ की। इसमें खुले मंच पर प्रस्तुति देने से उनके अंदर एक सिंगर, डांसर, एक्टर और स्टैंड अप कॉमिक की प्रतिभाओं का विकास हआ। इसके बाद उन्होंने हबीब तनवीर के साथ नया थिएटर ज्वॉइन कर लिया।
लेकिन आमिर खान की फिल्म पीपली लाइव से उन्हें एक अलग ही पहचान मिली। 2010 में आई इस फिल्म में नत्था के जीवंत अभिनय ने खास प्रभाव छोड़ा। फिलहाल वह मुंबई में दो फिल्मों और एक म्यूजिक एलबम पर काम कर रहे हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS