ये क्या! हवाई जहाज को लगाना पड़ा धक्का, ठंड से जाम हो गया था ब्रेक

इगारका. आपने गाडि़यों को धक्का लगाने की बात तो सुनी होगी लेकिन क्या आने प्लेन को धक्का देने की बात सुनी है। जी हां साइबेरिया के हवाई अड्डे पर चौकाने वाली घटना हुई। यहां जब यात्रियों ने प्लेन से बाहर निकल कर उसे धक्का मारना शुरु कर दिया। दरअसल, साइबेरिया में इस समय तापमान माइनेंस 52 डिग्री है। इस वजह से वहां बहुत ज्यादा बर्फबारी हो रही है। कम तापमान की वजह से चेसी के ब्रेक जाम हो गए थे और इतनी सर्दी की वजह से यू.टी. एयर का प्लेन रनवे पर ही जम गया। प्लेन को हिलाने के लिए ट्रक लाया गया, लेकिन वह भी प्लेन को हिलाने में नाकाम रहा।
इसके बाद यात्री ही प्लेन को हिलाने के लिए नीचे उतर आएं और उसे धक्का मारने लगे। यात्री प्लेन को धक्का मारकर उसे टैक्सी-वे तक ले गए। इसके बाद प्सेन के ब्रेक थोड़े ढीले किए गए और फिर प्लेन ने साइबेरिया की क्षेत्रीय राजधानी क्रास्नायास्र्क के लिए उड़ान भरी। प्लेन में कुल 74 यात्री सवार थे, सभी यात्री ऑयल फीलड के और गैस वर्कर थे। कई महीनों तक परिवार से दूर रहने के कारण ये लोग वापिस अपने घर जा रहे थे कि प्लेन बर्फ में जम गया। हाालंकि इन मुसाफिरों ने भी हार नहीं मानी और अपने परिवार से मिलने की इच्छा के चलते उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS