दिल्ली में आसमान से गिर रही आग, यूपी इन आंधी तूफ़ान से कई लोगों की मौत

दिल्ली में आसमान से गिर रही आग, यूपी इन आंधी तूफ़ान से कई लोगों की मौत
X
राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह आसमान में धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम के दौरान आंधी आने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 47 फीसद दर्ज किया गया।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर या रात तक आंधी आने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा। कल अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीँ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गये। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी है।

सूचना विभाग के प्रधान सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि उन्नाव जिले में कल बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि कानपुर और राय बरेली से भी दो - दो लोगों के मारे जाने की सूचना है।

अवस्थी ने कहा कि संबंधित जिलाधिकारियों को राहत कार्य करने तथा 24 घंटे के भीतर राहत मुहैया कराने को कहा गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 15
  • 16

  • Next Story