आरबीआई का फैसला: अब नहीं चलेंगे 2005 से पुराने नोट

X
By - haribhoomi.com |22 Jan 2014 12:00 AM IST
एक अप्रैल से बदले जाएंगे नोट
विज्ञापन
नई दिल्ली. अगर आपके पास 2005 से पुराने नोट हैं तो आपको उन्हें बदलना होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2005 से पहले के नोट बंद करने का निर्णय किया है। आरबीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि ये नोट एक अप्रैल के बाद बैंक में बदले जा सकते हैं। साथ ही आरबीआई ने बताया कि इन नोटों की पहचान करना काफी आसान है, जिन नोटों पर साल नहीं लिखा है वे नोट 2005 से पुराने हैं।
आरबीआई ने कहा कि, 01 जुलाई 2014 के बाद अगर किसी के पास 2005 से पहले वाले यानी बिना साल वाले 100 और 500 के 10 से ज्यादा नोट होंगे और बैंक में उस व्यक्ति का अकाउंट नहीं है तो, उसे बैंक को अपना आई प्रूफ दिखाना होगा।
रिजर्व बैंक ने लोगों से इस मामले में लोगों से किसी तरह की हड़बड़ी नहीं करने तथा वापसी प्रकिया में सहयोग करने की अपील की है। आरबीआई कहना है कि एक अप्रैल के बाद भी पुराने नोट वैध होंगे और इन्हें किसी भी बैंक में बदला जा सकता है। इसके अनुसार एक अप्रैल 2014 के बाद लोगों को इस तरह के नोटों को बदलने के लिए बैंकों से संपर्क करना होगा। बैंक इस तरह की अदला बदली की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को- फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर
नीचे की स्लाइ्ड्स में देखिए बदले जाने वाले नोटों का फर्क-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS