कैबिनेट में राजनाथ नंबर दो, प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के समय देखेंगे सरकार का काम

X
By - haribhoomi.com |26 Sept 2014 6:30 PM
जापान के बाद अमेरिका यात्रा के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को कार्यभार देकर यह स्थिति साफ कर दी है
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में नम्बर एक हैं, लेकिन मोदी ने सरकार में नम्बर दो की तस्वीर भी साफ कर दी है। जापान के बाद अमेरिका यात्रा के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को कार्यभार देकर यह स्थिति साफ कर दी है। यही नहीं राजनाथ सिंह की हैसियत स्पष्ट करके मोदी ने आपसी संबंधों को लेकर लगने वाले कयासों पर भी विराम लगा दिया है।
राजनाथ सिंह की सरकार में नम्बर दो पोजिशन उसी दिन स्पष्ट हो गई थी, जब उन्हें लोकसभा में सदन का उपनेता बनाया गया था, लेकिन एक विदेश यात्रा के दौरान मोदी द्वारा पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेन्द्र सिंह को प्रभार दिए जाने से कयासों का बाजार गर्मा गया था। इस पर कई तरह से चर्चाएं होने लगीं। बीच में राजनाथ सिंह और मोदी के संबंधों को लेकर नया शिगूफा आया।
इन तमाम चर्चाओं के बीच मोदी द्वारा जापान यात्रा में जाते समय राजनाथ सिंह को सरकारी कामकाज संभालने का अधिकार दिया गया। इसे गंभीरता से नहीं लिया गया, लेकिन अब अमेरिका यात्रा पर भी राजनाथ सिंह को सरकारी कामकाज संभालने का अधिकार देकर मोदी ने एक तरह से सिंह की सरकार में स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया है।
इस आशय का एक पत्र जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि मोदी की अनुपस्थिति में सरकारी कामकाज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह संभालेंगे। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सचिव अजित सेठ ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अतिरिक्त विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री तथा वित्त मंत्री अरुण जेटली, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए नोट में भी यह जानकारी दी गई है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कैबिनेट में नंबर दो, -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS